शनिवार, 3 जुलाई 2021

Samdari news समदड़ी में पारा गिरा तेज हवा के कारण तामपान गिरकर हुआ 36, गर्मी से लोगों को मिली मामूली राहत किसान कर रहे बारिश का इंतजार , Rajasthan samdari ki taja news

 

Samdari news hindi
Samdari news hindi

समदड़ी में पारा गिरा  समदड़ी में सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही, तेज हवा के कारण तामपान करीब2 डिग्री गिरकर हुआ 36, गर्मी से लोगों को मिली मामूली राहत;किसान कर रहे बारिश का इंतजार

समदड़ी18 घंटे पहले

समदड़ी में बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली का खेल। gold tr news

समदड़ी में बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली का खेल।

 Samdari news

समदड़ी में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है।गुरुवार को आसमान में धूल छाई हुई थी लेकिन शुक्रवार को तेज हवा के साथ बादलों की आवाजाही लगातार हो रही है।

तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।आसमान में कभी काले बादल तो कभी सफेद बादलों के बीच सूर्य छिपता हुआ नजर आ रहा था। 

वहीं, राज्य के 33 में से 15 शहर ऐसे हैं जहां दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर चला गया है।

समदड़ी में दो दिनों से तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आ रही है।

 समदड़ी में आज का न्यून्तम  अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 

वहीं, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 27. दर्ज किया गया है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो-तीन दिन बाद मानसून सक्रिय होने के साथ बारिश की संभावना है।

किसान कर रहे बारिश का इंतजार

मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान से आ रही गर्म पछुआ हवाओं ने मानसून को कमजोर कर दिया है. जिले में मानसून के बावजूद यह अटका हुआ है। 

वहीं किसान को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। बादलों की गति देखकर आशा तो मिलती है, लेकिन जब बादल चले जाते हैं तो आशाएं धुल जाती हैं।

आसमान में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी है, तेज हवा के साथ ग्रामीण इलाकों में दूर-दूर तक धूल के बादल नजर आए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ