शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

Rajasthan Pali ki news

2 साल तक विवाहिता महिला से गैंगरेप बेटी को लेकर घर से अस्पताल के लिए निकली महिला को उठा ले गए थे | तीन लोगों ने  रखा, बेटे को जन्म दिया आखिर पति ने छुड़वाया 
Rajasthan ki  विवाहिता से गैंगरेप Pali news 

Rajasthan Pali ki news

पाली
पीड़िता देसूरी थाने में पति के साथ पहुंची और मामला दर्ज कराया।
पाली के देसूरी थाने में एक सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ हैं। दो साल पहले घर से लापता हुई विवाहिता ने अब अपहरण व सामूहिक रेप का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि दो आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। अश्लील फोटो भी खींच लिए। बेटी को मारने की धमकी दी। वह गर्भवती हो गई। एक बेटे को जन्म दिया। रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर पड़ोसियों को अपनी पीड़ा बताई। जिसके बाद देसूरी थाना क्षेत्र निवासी उसके पति तक कुछ लोगों ने जानकारी पहुंचाई। वे अपने रिश्तेदारों के साथ बुचकला 

Rajasthan Pali ki news
Rajasthan Pali ki news


(पीपाड़) पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ बाली हिमांशु जांगिड़ कर रहे हैं।
देसूरी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 16 अक्टूबर 2019 को बेटी की तबीयत खराब होने पर वह उसे लेकर नाडोल अस्पताल के लिए घर से निकली। कोई वाहन नहीं मिला तो पैदल ही चलती रही। इस दौरान एक जीप आकर रुकी। सवारी जीप समझ वह अपनी बेटी के साथ उसमें बैठ गई। जीप में 5 लोग पहले से बैठे थे। जीप को वे तेज गति से जोधपुर की तरफ ले गए। रोकने की बात कही तो चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। चुप रहने की हिदायत दी। उसे बाड़मेर के पास एक कृषि कुएं पर ले गए। जहां एक कमरे में उसे और उसकी बेटी को बंद कर दिया।
रिपोर्ट में बताया कि बुचकला गांव (पीपाड़ सिटी) निवासी बीजाराम पुत्र गवरीलाल बावरी ने चाकू दिखाकर उसके साथ कई बार रेप किया। साथ ही ओमाराम, दिनेश, सोमाराम को उसकी निगरानी में लगा दिया। जिससे वह भाग भी नहीं सकी। करीब एक साल तक यहां बंधक बनाकर रखा। एक दिन बीजाराम का रिश्तेदार खुवापुरा निवासी रामस्वरूप पुत्र गोरधनलाल बावरी आया। उसने भी जबरदस्ती रेप किया। उसके अश्लील फोटो खींच लिए। फिर धमकी देकर कई बार रेप किया।

जबरदस्ती बीजाराम के यहां छोड़ गए
रिपोर्ट में बताया कि बाद में पीड़िता को बीजाराम अपने घर बुचकला ले आया। उसके बंधक बनाकर रखा। आए दिन रेप करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में एक बेटे को जन्म दिया। आरोपी ने उसकी बेटी से भी उसे दूर रखा।
रिपेार्ट में बताया कि आरोपी जब उसे अपहरण कर लाए उसी दिन उससे मोबाइल छीन लिया था। बीजाराम उसके साथ मारपीट भी करता था। परेशान होकर उसने आखिर बुचकला के कुछ ग्रामीणों को अपनी पीड़ा बताई। पति का नंबर उसके पास नहीं था, इसलिए ग्रामीणों ने उसके पति पाली जिले में कहां रहता है, इसकी जानकारी ली। उस तक बात पहुंचाई। जिसके बाद देसूरी थाना क्षेत्र निवासी उसका पति अपने रिश्तेदारों के साथ बुचकला आए। उसे 15 अगस्त को छुड़ाकर देसूरी लाए। सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की ढाई साल की बेटी को आरोपियों ने बाड़मेर रखा था। उसे भी छुड़ाकर लाया गया
ग्रामीणों ने युवती के पति तक पहुंचाई जानकारी


लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ