मंगलवार, 23 नवंबर 2021

शादियों के सीजन में Gold सस्ता कीमत में बड़ी गिरावट

 

gold price by carat

शादियों के सीजन में Gold सस्ता: Gold की कीमत में बड़ी गिरावट, फिर 48 हजार के करीब आया; रिकॉर्ड हाई से 8 हजार रुपए कम हुए रेट


New Delhi आज यानी 23 नवंबर को Gold-Silver के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 758 रुपए सस्ता होकर 48,076 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 4 बजे सोना 308 रुपए की गिरावट के साथ 47,615 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)24  कैरेट 48,076  23 कैरेट 47,884
22 कैरेट 44,038
18 कैरेट 36,057

64 हजार के नीचे आई silver

अगर silver की बात करें तो MCX पर दोपहर 4 बजे ये 994 रुपए की गिरावट के साथ 63,577 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा बाजार में ये 1,297 रुपए सस्ती होकर 64,532 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

अगस्त 2020 में 56 हजार के पार पहुंच गया था gold
Gold अभी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता चल रहा है। पिछले साल अगस्त में इसकी कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। यह एक रिकॉर्ड था। अभी ये 48,076 रुपए पर है। ये अपने रिकॉर्ड हाई से 8,124 रुपए प्रति 10 ग्राम कम में मिल रहा है।

Gold में क्यों आ रही गिरावट?

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि gold में गिरावट का कोई बड़ा और ठोस कारण नहीं है। अमेरिकन फेडरल बैंक ने ब्याज दरों को निचले स्तर पर कायम रखा है। इससे सोने पर विपरीत असर पड़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने में बढ़त देखने को मिल सकती है।


55 हजार तक जा सकता है gold
अजय केडिया कहते हैं कि देश और world में महंगाई बढ़ रही है। इसके अलावा कई देशों में corona के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इससे gold को सपोर्ट मिलेगा और ये अगले एक साल में 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। अगर आप gold खरीदने या इसमें निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ