रविवार, 16 जनवरी 2022

थू-थू...बेटी का सगे बाप ने कर डाला rape


थू-थू...बेटी का सगे बाप ने कर डाला rape:1 साल से मां को मारने की धमकी देकर नाबालिग से की दरिंदगी, पेटदर्द से खुला राज

Udaipur

थू-थू...बेटी का सगे बाप ने कर डाला rape


इंसानियत को शर्मसार करते हुए अपनी ही बेटी से एक सगे बाप ने रेप कर डाला। वह भी एक बार नहीं, बल्कि एक साल से आरोपी रेप कर रहा था। मामला Udaipur के लसाड़िया का है। 16 वर्षीय बेटी ने आरोप लगाया है कि पिता 1 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मां को मारने की धमकी देकर पिता दुष्कर्म कर रहा था। पेटदर्द हुआ तो मां-बेटी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।


शराब के नशे में पिता कर रहा था दुष्कर्म, मां-बेटी पहुंचीं थाने
16 साल की बेटी का आरोप है कि 1 साल से शराब के नशे में पिता दुष्कर्म कर रहा है। 2 दिन पहले बेटी ने सारी बात मां को बताई। अब दोनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।


कई बार मां को बताने की कोशिश की, मगर पिता देता था धमकी
लसाड़िया थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने अपनी बेटी के साथ में थाने में आकर रिपोर्ट दी, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका पति अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ लगातार 1 साल से दुष्कर्म कर रहा है। जब भी वो नशे में होता, बेटी को अकेली घर में देखकर दुष्कर्म करता रहता। पीड़िता ने कई बार अपनी मां को बताने की कोशिश की। पिता मां को जान से मार देने की धमकी देता रहा। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट के मुकदमे दर्ज
थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता फरार है। दो टीमों का गठन कर लसाड़िया के जंगलों और संदिग्ध ठिकानों पर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है।


बेटी को हुई दिक्कत तो थाने पहुंचकर बताई आपबीती
मां ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। तीन दिन पहले पिता की गंदी हरकत के बाद बेटी को पेट दर्द और अन्य दिक्कतें हुई। इसके बाद मां को संदेह हुआ। बेटी ने सारी हकीकत बयां कर दी। इसके बाद अस्पताल के तुरंत बाद ही मां अपनी बेटी को लेकर लसाड़िया थाने पहुंची। पूरी आपबीती बताकर मामला दर्ज करवाया है।


इनपुट - tilok Patel

खबरें और भी हैं...

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ