बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

Bappi Lahiri का निधन:डिस्को किंग ने 69 साल की उम्र में

 Bappi Lahiri का निधन:डिस्को किंग ने 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मंगलवार को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था

Bappi Lahiri का निधन:डिस्को किंग ने 69 साल की उम्र में


Bollywood के music डायरेक्टर Bappi Lahiri का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था।


बप्पी दा पिछले साल कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। Bappi Lahiri म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे।


Bappi Lahiri का करियर

Bappi Lahiri का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकत्ता में हुआ था। उन्होंने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। बप्पी का इंडस्ट्री में 48 साल का करियर था। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 5000 गाने कंपोज किए। इसमें उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसमी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था।


पहले उड़ चुकी है अफवाह


कुछ महीने पहले सोशल मीडिया साइट्स पर खबरें आईं थी कि Bappi Lahiri की सेहत खराब है और उन्होंने अपनी आवाज खो दी है। इसके बाद Bappi Lahiri दा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन खबरों को खारिज कर दिया। बप्पी दा ने लिखा- ये जानकर दुख हो रहा है कि कुछ मीडिया हाउस में मेरी सेहत और आवाज को लेकर गलत खबरें आईं। मेरे फैंस और मेरा अच्छा चाहने वालों की दुआओं से मैं अच्छा हूं।

लेबल: ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ