गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

Dhoni की एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक

 


माही की नई पारी:महेंद्र सिंह Dhoni की एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक आउट, टीजर सोशल मीडिया पर वायरल

Dhoni की एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक



भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह Dhoni ने बुधवार को अपनी अपकमिंग एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है। धोनी ने खुद अपनी इस माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन नॉवेल का फर्स्ट लुक टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर भी किया है। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि धोनी अघोरी 'अथर्व' के किरदार में नजर आ रहे हैं।


महेंद्र सिंह Dhoni ने 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हैप्पी टु अनाउंस माय न्यू अवतार ...'अथर्व'।" इस टीजर में धोनी को युद्ध के मैदान में एनिमेटेड अवतार 'अथर्व' के रूप में दिखाया गया है। इस ग्राफिक नॉवेल के टीजर में पूर्व क्रिकेटर के कैरेक्टर अघोरी 'अथर्व' को राक्षसों की सेना के खिलाफ लड़ते हुए देखा जा सकता है। Dhoni की नॉवेल का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

Dhoni की एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक


रमेश थमिलमनी की बुक का एडाप्टेशन है 'अथर्व: द ओरिजिन' 
Dhoni की 'अथर्व: द ओरिजिन' को 'न्यू ऐज ग्राफिक नॉवेल' के रूप में माना जा रहा है। यह नॉवेल डेब्यूटेंट ऑथर रमेश थमिलमनी की इसी नाम की अनपब्लिश्ड बुक का एडाप्टेशन है। इस नॉवेल को 'Dhoni Entertainment ने सपोर्ट किया है। इस मीडिया कंपनी को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में स्थापित किया था। इस ग्राफिक नॉवेल को विरजू स्टूडियोज और मिडास डील प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है।


'Dhoni Entertainment' ने 2020 में की थी इस ग्राफिक नॉवेल की अनाउंसमेंट
इस 'न्यू ऐज ग्राफिक नॉवेल' का अनाउंसमेंट 2020 में 'Dhoni Entertainment' की ओर से ही किया गया था। धोनी की पत्नी साक्षी 'Dhoni Entertainment' की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने नॉवेल को थ्रिलिंग सीरीज बताया है। उन्होंने कहा, "यह बुक एक माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन है, जो एक रहस्यमयी अघोरी की जर्नी को बताती है। साथ ही इस सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की कोशिश भी की गई है।"


'Dhoni Entertainment' के जरिए आगे भी कई प्रोजेक्ट्स लेकर आएंगे धोनी-साक्षी
साक्षी Dhoni ने आगे कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इस ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को निष्पादित करें और प्रत्येक चरित्र और कहानी को यथासंभव सटीकता के साथ स्क्रीन पर लाएं। यह सीरीज हमारे उद्देश्य को एक फीचर फिल्म में ढालने से बेहतर है।"


Dhoni और साक्षी ने 'Dhoni Entertainment' के द्वारा 2019 में OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए अपना पहला प्रोजेक्ट डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'रोर ऑफ द लायन' प्रोड्यूस किया था। धोनी और साक्षी अपनी इस मीडिया कंपनी के जरिए आगे भी कई प्रोजेक्ट्स लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।


Dhoni ने 15 अगस्त 2020 को लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास 
धोनी इन दिनों भविष्य में एक अच्छी टीम बनाने के लिए 'चेन्नई सुपर किंग्स' (CSK) के थिंक टैंक के साथ विचार-मंथन कर रहे हैं। IPL-2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है। बताया जा रहा है कि धोनी 'चेन्नई सुपर किंग्स' की मेज पर बैठकर नीलामी में हिस्सा भी लेंगे।


40 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17,266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए थे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन ICC खिताब जीतने में सफल रही थी। साथ ही धोनी CSK को अपनी कप्तानी में चार बार IPL का खिताब जिता चुके हैं।


लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ