Type Here to Get Search Results !

Modi का 19 महीने में कोरोना पर 10वां संबोधन

Modi का 19 महीने में कोरोना पर 10वां संबोधन:PM बोले- महामारी आई तो सवाल उठे कि देश कैसे लड़ेगा, vaccine के 100 crore dose इसका जवाब है

Narendra Modi
Narendra Modi


नई दिल्ली prime minister Narendra Modi ने कोरोनाकाल के 19 महीने में शुक्रवार को 10वीं बार देश को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, 'जयो में सब्य आहतम...इसे भारत के संदर्भ में देखें तो हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया तो उसे बड़ी सफलता भी मिली। कल India ने 100 crore vaccine dose का कठिन लेकिन असाधरण लक्ष्य प्राप्त किया है। इसके पीछे 130 करोड़ देसवासियों की शक्ति लगी है। यह हर देशवासी की सफलता है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं है। यह देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। यह उस नए भारत की तस्वीर है जो कठिन लक्ष्य हासिल करना चाहता है। जो अपने संकल्प की सिद्धि के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करता है।'


20 मिनट के संबोधन में मोदी की बड़ी बातें


100 crore vaccine लगाकर सारे सवालों का जवाब दिया

Prime minister ने कहा कि भारत के इस प्रयास की दुनिया भर में सराहना हो रही है, लेकिन इस विश्लेषण में एक बात छूट जाती है कि दुनिया के लिए vaccine खोजना और दुनिया की मदद करना। इसमें विदेश की महारत है। हम इनकी बनाई वैक्सीन ही इस्तेमाल करते रहे। जब भारत में सदी की सबसे बड़ी महामारी आई तो सवाल उठा कि क्या भारत इससे लड़ पाएगा। vaccine खरीदने का पैसा कहां से आएगा। क्या भारत इतने लोगों को टीके लगा पाएगा। भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज यह 100 crore vaccine dose सबके जवाब दे रहा है। भारत ने यह 100 crore vaccine dose लगाई है और वह भी free ।


वैक्सीनेशन में भेदभाव नहीं किया

Modi ने आगे कहा कि इससे भारत को जो फार्मा हब की पहचान मिली है उसे मजबूती मिलेगी। कोरोना महामारी की शुरुआत में यह भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं कि India जैसे देश में इस महामारी से लड़ना मुश्किल होगा। यह भी कहा जा रहा था कि इतना संयम कैसे चलेगा, लेकिन भारत ने मुफ्त वैक्सीनेशन का अभियान शुरू किया। गांव, शहर, सुदूर देश का एक ही मंत्र रहा कि वैक्सीन भेदभाव नहीं करती तो वैक्सीनेशन में भी भेदभाव नहीं हो सकता। कोई कितना भी बड़ा हो, कितना धनी हो उसे वैक्सीन सामान्य नागरिकों की तरह की लगेगी।


ताली-थाली बजाने से देश की एकजुटता दिखी

Prime minister बोले कि यह भी कहा जा रहा था कि यहां लोग टीका लगवाने आएंगे ही नहीं। दुनिया के कई देशो में यह बड़ी चुनौती बन गई है, लेकिन भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर सबको निरुत्तर कर दिया है। हमने महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में जन भागीदार को फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस बनाया। हमने ताली थाली बजाई तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी, लेकिन उससे एकजुटता की ताकत दिखी। उसी शक्ति ने इस देश को आज 100 करोड़ तक पहुंचाया है।


Prime minister ने पिछली बार 7 जून को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दो बड़े ऐलान किए थे। पहला ये कि 18 साल से बड़े सभी लोगों को 21 जून से कोरोना vaccine मुफ्त लगेगी। राज्यों को अब इसके लिए कुछ भी खर्च नहीं करना है। दूसरा ऐलान ये किया था कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। कोरोना के समय में prime minister का देश के नाम ये नौवां संबोधन था।


कोरोना के दौर में मोदी के पिछले संबोधन


तारीख घोषणा समय19 मार्च 2020 जनता कर्फ्यू की घोषणा 29 मिनट24 मार्च 2020 21 दिन का लॉकडाउन 29 मिनट3 अप्रैल 2020 दीप जलाने की अपील 12 मिनट14 अप्रैल 2020 लॉकडाउन-2 की घोषणा 25 मिनट12 मई 2020 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा 33 मिनट 30 जून 2020 अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा16 मिनट20 अक्टूबर 2020 जनता से अपील- जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं12 मिनट 20 अप्रैल 2021 देश को लॉकडाउन से बचाने के लिए राज्यों को सलाह19 मिनट7 जून 2021 18+ वालों को फ्री वैक्सीन का ऐलान 32 मिनट


खबरें और भी हैं...


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad