Type Here to Get Search Results !

यूरोप में corona केस मिलने के रिकॉर्ड टूटे, south Africa में चौथी लहर

यूरोप में corona केस मिलने के रिकॉर्ड टूटे, south Africa में चौथी लहर की आशंका; क्या bharth में भी बढ़ेंगे मामले?


24 नवंबर को Omicron का पहला केस मिला और 12 दिन में ही ये 35 से ज्यादा देशों में फैल गया। इसके साथ ही दुनियाभर में कोरोना के नए केसेज रफ्तार पकड़ने लगे हैं। यूरोप, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और रूस जैसी जगहों पर कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ी है। बढ़ते केसेज के बीच न्यूयॉर्क में प्राइवेट कंपनियों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, फ्रांस में नाइट क्लब बंद कर दिए गए हैं।

समझते हैं, दुनिया में कहां-किस तरह कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है? यूरोप, अमेरिका जैसे देशों में क्या हाल है? बढ़ते केसेज के पीछे वजह क्या है? और क्या भारत में भी कोरोना के नए केसेज बढ़ सकते हैं…

South Africa: चौथी लहर की शुरुआत की आशंका

South Africa में 1 नवंबर को जहां 106 नए केसेज मिले थे वहीं, 1 दिसंबर को 8,561। यानी एक महीने में ही नए केस 80 गुना बढ़ गए हैं। पिछले 2 दिन में नए केसेज का 7 दिन का औसत 10 हजार से ज्यादा हो गया है। साथ ही Omicron के मामले 5 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में अब corona test के एक चौथाई रिजल्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। दो हफ्ते पहले ही केवल 2% मामले संक्रमित आते थे। दक्षिण अफ्रीका Omicron के चलते कोरोना की चौथी लहर शुरू हो चुकी है।

यूरोप में corona केस मिलने के रिकॉर्ड टूटे, south Africa में चौथी लहर


America: नए केसेज का औसत पिछले 2 महीने में सबसे ज्यादा

America में एक हफ्ते के नए केसेज का औसत 2 महीने में सबसे ज्यादा हो गया है। 2 दिसंबर के बाद से एक हफ्ते में हर दिन औसतन 1 लाख से ज्यादा नए केसेज आ रहे हैं। इससे पहले इतने केस अक्टूबर के पहले हफ्ते में मिले थे।

America में ज्यादातर नए केसेज के पीछे डेल्टा वैरिएंट ही है, लेकिन यहां ओमिक्रॉन की एंट्री भी हो गई है। America के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिले हैं। क्रिसमस को देखते हुए अमेरिका में सख्ती बढ़ाई गई है। New York में प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों के लिए वैक्सीन अनिवार्य कर दी गई है। अलग-अलग राज्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अलग-अलग गाइडलाइन जारी की है।

Europe

Europe  के कई देश कोरोना के बढ़ते केसेज से परेशान हैं। यूरोप में नए केसेज का 7 दिन का औसत सबसे ज्यादा हो गया है। दिसंबर के शुरुआती 6 दिन में ही यूरोप में 21.62 लाख नए केसेज मिले हैं। जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, पोलैंड उन देशों में हैं, जहां सबसे ज्यादा केसेज आ रहे हैं।

British में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां बीते दिन ओमिक्रॉन के 90 नए केस मिले। UK में अब इससे संक्रमितों की कुल संख्या 336 हो गई है। इनमें से 64 केस इंग्लैंड, 23 स्कॉटलैंड और 3 वेल्स के हैं।

France में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 3 हफ्तों से फ्रांस में हर रोज 32 हजार से ज्यादा नए केसेज आ रहे हैं। इसे देखते हुए यहां नाइट क्लब 4 हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने को सख्त कर दिया गया है। फ्रांस में यह भी देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में युवा कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं।

Rassia

रूस में कोरोना की वजह से स्थिति चिंताजनक है। बाकी देशों से अलग रूस में कोरोना के नए केसेज के साथ ही मौतें भी बढ़ रही हैं।

अक्टूबर की शुरुआत से ही कोरोना केसेज ने रफ्तार पकड़ी थी। नवंबर की शुरुआत में नए केसेज का औसत 39 हजार के आसपास पहुंच गया था। नवंबर के आखिरी दो हफ्तों में नए केसेज की रफ्तार कुछ कम हुई, लेकिन मौतें अपने पीक पर पहुंच गई। 16 से 27 नवंबर तक लगातार रोजाना 1200 से ज्यादा मौतें हुईं। इस दौरान कई हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी भी सामने आई थी। रूस में Omicron की एंट्री भी हो गई है।

Bharth

देश में 6 दिसंबर को कोरोना के 6,822 नए केस मिले। राहत की बात है कि पिछले 558 दिनों में ये सबसे कम नए केसेज हैं। फिलहाल 95,014 एक्टिव केस हैं, जो कि 554 दिनों में सबसे कम है। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 21 केस मिल चुके हैं।

दुनियाभर में क्या Omicron की वजह से बढ़ रहे हैं केसेज?

दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते नए केसेज की वजह ओमिक्रॉन है। सबसे पहले ओमिक्रॉन दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया था। उसके बाद यहां तेजी से नए केसेज की रफ्तार बढ़ी है।


अमेरिका और यूरोपीय देशों में केसेज बढ़ने की वजह फेस्टिवल सीजन में लोगों की लापरवाही को माना जा रहा है। हाल ही में थेैंक्सगिविंग पर लाखों लोगों ने एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल किया है। क्रिसमस पर भी लोगों की बर्ताव इसी तरह रहा तो केसेज और बढ़ सकते हैं। फिलहाल आ रहे केसेज के पीछे डेल्टा वैरिएंट को वजह माना जा रहा है।


साथ ही अमेरिका और यूरोपीय देशों में ठंड की शुरुआत हो गई है। वहां सर्दियां बहुत तेज होती हैं, इस वजह से लोग बंद एनवॉयरमेंट में रहते हैं। वहां आमतौर पर फ्लू भी सर्दियों के मौसम में ही ज्यादा फैलता है। इसलिए वहां केसेज रफ्तार पकड़ने लगे हैं।


क्या भारत में भी बढ़ सकते हैं केसेज?

हां। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि ओमिक्रॉन की संक्रमण दर काफी तेज है और अगर तुरंत जरूरी कदम नहीं उठाए तो खतरनाक तीसरी लहर आ सकती है। भले ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बढ़ी हो, लेकिन लोग अभी भी लापरवाही कर रहे हैं। विदेश से लौटे लोग अधिकारियों को गलत पता और मोबाइल नंबर देकर गायब हो गए हैं। Maharashtra के ठाणे में विदेश यात्रा से लौटे 295 लोगों में से 109 लापता हैं। अगर देश में इसी तरह लापरवाही बढ़ती रही तो भारत में भी केसेज बढ़ सकते हैं।

साथ ही हमें ये भी ध्यान रखना होगा कि जहां भी केसेज बढ़ रहे हैं, वहां वैक्सीनेटेड लोगों को भी इंफेक्शन हो रहा है। यानी आप वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद बेफिक्र नहीं घूम सकते। कोरोना से बचने के लिए vaccine के साथ ही covid प्रोटोकॉल का पालन करना भी जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad