Type Here to Get Search Results !

Rajasthan और Maharashtra में Omicron विस्फोट

एक दिन में Omicron के 18 केस: Rajasthan में एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 9 लोगों में नए वैरिएंट की पुष्टि, Maharashtra में 8 और Delhi में एक केस मिला


Rajasthan और Maharashtra में Omicron विस्फोट


देश में रविवार को Omicron के एक साथ 18 केस मिले हैं। इनमें Rajasthan में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। यहां एक परिवार के 4 सदस्य हाल में South Africa से लौटे थे। उनके संपर्क में आए 5 और लोगों में Omicron की पुष्टि हुई है। इससे पहले Pune में एक और इससे सटे जिले पिंपरी चिंचवड़ में 7 लोगों में नया वैरिएंट मिला था। Delhi में भी एक मरीज इससे संक्रमित मिला है। इसके साथ ही देश में इस वैरिएंट के 5 राज्यों में 22 केस हो गए हैं।

South Africa से लौटा था Rajasthan का परिवार
Rajasthan के संक्रमित मिले परिवार के 4 सदस्य 25 नवंबर को South Africa से Dubai और Mumbai होते हुए Jaipur पहुंचे थे। यहां इनकी coronavirus report positive आई थी। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह परिवार राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में भर्ती है। इनमें माता-पिता के साथ दो बच्चे शामिल हैं।

Dubai और Mumbai  में भी इस परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद ये Jaipur पहुंचे और 28 नवंबर को Jaipur में सिटी पैलेस में एक शादी-समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान आदर्श नगर के एक व्यक्ति की corona रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई, तो पता चला कि दक्षिण अफ्रीका से लौटा परिवार भी मिलने आया था। इस परिवार के सैंपल लिए तो एक दिसंबर को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्रैवल हिस्ट्री से पूरे मामले का पता चला। पढ़ें पूरी खबर...

Maharashtra में एक दिन में 8 मामले
इससे पहले Maharashtra में रविवार को ही Omicron के 8 नए मामले मिले। पिंपरी चिंचवड़ जिले में corona पॉजिटिव पाए गए 7 लोगों के सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इसमें corona के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर भगवान पवार ने बताया कि पुणे के आलंदी में एक शख्स Omicron से संक्रमित हुआ है। वहीं, महा नगरपालिका आयुक्त राजेश पाटिल ने बताया कि आलंदी के शख्स का सैंपल दोबारा जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

पिंपरी चिंचवड़ में Omicron से संक्रमित मिले 7 लोगों में से 4 अभी विदेश से लौटे थे। इन सभी का टेस्ट कराया गया था, जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इनके संपर्क में आने वाले 3 अन्य का भी टेस्ट कराया गया था। ये तीनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। संक्रमितों में नाइजीरिया से आई एक महिला, उसका भाई और दो बेटियां भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi में तंजानिया से आया शख्स संक्रमित
दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला है। ​​​​​​Delhi के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि संक्रमित तंजानिया से आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके Omicron संक्रमित होने की जानकारी मिली। उसे Delhi के LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

LNJP अस्पताल के MD सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती Omicron मरीज के गले में सूजन, थकान और शरीर में दर्द के लक्षण दिख रहे हैं। संक्रमित ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए थे, इसलिए उस पर हल्के लक्षण ही नजर आ रहे हैं।

देश में Omicron के पिछले 4 मामले

Karnataka: सबसे पहले कर्नाटक में गुरुवार को दो मरीज मिले। इनमें एक विदेशी है, जो नवंबर में भारत आया था।

Gujarat: तीसरा केस गुजरात के जामनगर शहर में मिला है। Omicron से संक्रमित मिला शख्स 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से जामनगर आया था।


Maharashtra: भारत में ओमिक्रॉन का चौथा केस शनिवार को महाराष्ट्र में मिला। मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था।


देश में आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स​​​​​
कोरोना के नए वैरिएंट Omicron को लेकर बढ़ती चिंता के बीच इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन आज से लागू कर दी गई है। केंद्र ने 28 से 30 नवंबर के बीच ये गाइडलाइंस जारी की थीं। इसमें बताया गया है कि एट रिस्क देशों से आने वाले पैसेंजर्स को RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी होगा। पैसेंजर्स को रिजल्ट आने तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा। सभी एयरपोर्ट्स पर अतिरिक्त RT-PCR फैसिलिटी की व्यवस्था की जाएगी।

फॉर्म में बतानी होगी ट्रैवल हिस्ट्री
'एट रिस्क' वाले देशों को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी। उन्हें 14 दिन के लिए सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी। Omicron के खतरे की श्रेणी से जिन देशों को बाहर रखा गया है, वहां से आने वाले यात्रियों में 5% की टेस्टिंग जरूर की जाएगी। इसके मुताबिक, अब एयर सुविधा पोर्टल पर मौजूद सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म में सभी इंटरनेशनल पैसेंजर्स को फ्लाइट बोर्ड करने से पहले अपनी 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री बतानी होगी।

खबरें और भी हैं...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad