- Hindi News
- National
- A 555.55 carat Black Diamond Believed To Come From Space Is Going On Sale
वॉशिंगटन

अब तक मिला दुनिया का सबसे बड़ा काला हीरा नीलाम होने जा रहा है। यह हीरा 555.55 कैरेट का है। हथेली जितने बड़े इस हीरे की कीमत करोड़ों में है। इसे ‘द एनिग्मा’ नाम दिया गया है। इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है। अब यह हीरा नीलाम होने जा रहा है। दुबई में नीलामी से पहले इसे सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया है। Sothbey नाम की कंपनी इस हीरे को नीलाम कर रही है।
2.6 अरब साल पहले बना होगा
एक्सपर्ट बताते हैं कि ये दुर्लभ काला हीरा 2.6 अरब साल पहले किसी उल्कापिंड या छोटे ग्रह के पृथ्वी से टकराने पर बना होगा। इस हीरे में ऐसे कार्बन आइसोटोप्स हैं जो धरती पर नहीं पाये जाते। इससे विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे कि यह हीरा दूसरी दुनिया से पृथ्वी पर आया है।
कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

यह हीरा दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस अति दुर्लभ काले हीरे की कीमत 50 करोड़ आंकी गई है। हालांकि, यह इसकी अनुमानित कीमत है। नीलामी में इसे और ज्यादा कीमत देकर खरीदा जा सकता है। दुनिया के कई बड़े अमीर इसे अपने घर ले जाना चाहते हैं। नीलामी में इस हीरे को क्रिप्टोकरेंसी देकर भी खरीदा जा सकता है।
गिनीज बुक में दर्ज है नाम
इस दुर्लभ काले हीरे यानी Carbonado को 2006 में गिनीज बुक में दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरे के रूप में दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि ऐसे हीरे दुनिया में दो ही जगह पाए जाते हैं। ब्राजील और मध्य अफ्रीका में ही कभी-कभी ऐसे हीरे मिल जाते हैं।