शनिवार, 15 जनवरी 2022

Alwar Collector की धमकी:gang rape-छेड़छाड़


Alwar Collector की धमकी:gang rape-छेड़छाड़ मामले में विरोध जताने पहुंची छात्राओं से कहा- पढ़ने आती हो या राजनीति करने, अपने पापा के नंबर दो


Alwar

Alwar Collector की धमकी:gang rape-छेड़छाड़


Alwar में मूकबधिर लड़की से gang rape के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को इस घटना का विरोध जताने पहुंची छात्राओं को  Collector ने जमकर फटकार लगाई, जिस पर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, Collector ने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ने आती हैं या राजनीति करने।

Alwar Collector की धमकी:gang rape-छेड़छाड़


राजगढ़ की छात्रा मंजू मीणा से Collector नन्नूमल पहाड़िया ने कहा कि आपके पापा का फोन नंबर दो। इसके बाद कलेक्टर ने वहां खड़ी एडीएम सुनीता पंकज से कहा कि छात्रा के पिता से फोन पर बात करो। पूछो कि उनकी बेटी पढ़ने आई है या राजनीति करने। और भी जो बच्चियां आई हैं, उनके पापा से भी बात करो।


विरोध जताने आई थी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ
असल में Alwar में मूकबधिर बालिका से हुई घटना के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ राजगढ़ के एक स्कूल की कई बालिकाएं आई थीं। उन्होंने Collector से मिलकर मांग की कि बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उनके साथ भी राह चलते छेड़छाड़ की जाती है। इस पर Collector ने B.Sc की छात्रा से पूछा कौन-कौनसी जगह आपको दिक्कत आती है? उसकी जानकारी दें। हम वहां पुलिसकर्मी लगाकर मॉनिटरिंग कराते हैं, ताकि आपको आगे दिक्कत नहींआए।


लोगों ने Collector के बयान पर आपत्ति जताई
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ Collector के बयान को सही बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि Collector बेवजह दखल दे रहे हैं। घटना के प्रति विरोध जताना आमजन का अधिकार है, जिसे Collector दबाना चाह रहे हैं।


जानबूझकर तूल दिया जा रहा: Collector
Collector नन्नूमल पहाड़िया का कहना है कि उनका मकसद लड़कियों काे समझाने का था, ताकि वे बेवजह किसी के बहकावे में आकर खुद का समय खराब नहीं करें। केवल पढ़ाई पर फोकस रखें। इसे जानबूझकर तूल दिया जा रहा है। मूक-बधिर बालिका से हुई घटना के मामले में पूरा प्रशासन अलर्ट रहा है। किसी तरह की ढिलाई नहीं दी गई। दिन-रात जांच जारी है।


अलवर गैंगरेप पीड़िता के पिता से प्रियंका ने की बात: CM गहलोत ने देर रात सोशल मीडिया पर कहा- राजनीतिक दल अनर्गल बयानबाजी न करें

खबरें और भी हैं...

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ