Type Here to Get Search Results !

Top morning news:आज रहेगी makar sakranti

 

Top morning news:आज रहेगी makar sakranti पर्व की धूम; देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन 2 लाख के पार केस

Top morning news:आज रहेगी makar sakranti


नमस्कार,
आज शुक्रवार है, तारीख 14 जनवरी; पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि। makar sakranti पर्व। सूर्य दोपहर 2 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा।

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

देश में makar sakranti का पर्व मनाया जाएगा, खास स्नान आयोजित होंगे

Ayush Mantralaya global Surya namaskar कार्यक्रम आयोजित करेगा, 7.5 करोड़ लोग होंगे शामिल

अंडर-19 वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच Australia westindies के बीच खेला जाएगा

India South Africa के बीच केपटाउन टेस्ट में चौथे दिन का खेल खेला जाएगा

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख नए केस; active case 12 लाख के पार पहुंचे

देश में गुरुवार को लगातार 8वें दिन 1 लाख और दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। 24 घंटे के दौरान 2.62 लाख नए केस मिले, जबकि 1.08 लाख मरीज ठीक हुए हैं। देश में कुल एक्टिव केस भी बुधवार के 11.09 लाख से बढ़कर 12.65 लाख हो गए हैं। अब तक देश में 3.65 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

2. ऋषभ पंत के शतक के बावजूद India संकट में, South Africa को जीत के लिए चाहिए 111 रन

भारतीय बल्लेबाजों की विफलता के बीच केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने नॉटआउट 100 रन की क्लासिक पारी खेली। टीम इंडिया 198 रन पर सिमट गई। South Africa को जीत के लिए 212 रन का टारगेट मिला है, जिसमें उन्होंने तीसरे दिन स्टंप्स तक 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।

Top morning news:आज रहेगी makar sakranti पर्व की धूम; देश में कोरोना  
Top morning news:आज रहेगी makar sakranti पर्व की धूम; देश में  कोरोना

3. Paschim Bangal के जलपाईगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 5 मरे और 45 घायल

बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार शाम 5 बजे बीकानेर एक्सप्रेस के 12 डिब्बे डोमोहानी के पास मैनागुड़ी में पटरी से उतर गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 45 से ज्यादा लोग घायल है। बहुत सारे यात्री डिब्बों में फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है। अंधेरे की वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।

4. UP में 125 प्रत्याशियों की लिस्ट में कांग्रेस की स्ट्रैटजी, संघर्ष करने वाली मर्दानियों को दिया टिकट

Uttar Pradesh में कांग्रेस की 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 50 महिलाएं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिस्ट में उन महिलाओं और पुरुषों को तरजीह दी है, जिन्होंने अपमान और प्रतड़ना के खिलाफ आवाज उठाई। Priyanka ने कहा कि राजनीतिक का असल मकसद सेवा है और हम वही कर रहे हैं।

5. Indian open badminton में बड़ा उलटफेर, 20 साल की मालविका ने Sania Nehwal को हराया

Indian open badminton tournament में गुरुवार को नागपुर की रहने वाली 20 साल की मालविका बनसोड ने लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल को महज 34 मिनट में हरा दिया। महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में 111वीं world ranking की मालविका ने 25वीं ranking की China को लगातार गेम में 21-17, 21-9 से हराया।

6. UP में मंत्री धर्म सिंह सैनी का इस्तीफा, तीन दिन में BJP का साथ छोड़ने वाले तीसरे मंत्री बने

यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा में भगदड़ मची है। लगातार तीसरे दिन भाजपा के तीसरे मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को इस्तीफा देने वालों में मंत्री धर्म सिंह सैनी और 3 विधायक मुकेश वर्मा, विनय शाक्य और बाला प्रसाद अवस्थी शामिल हैं। कई अन्य के भी छोड़ने की अफवाह है।

7. बंटवारे में बिछड़े भाई 74 साल बाद करतारपुर साहिब में मिले, गले लगे और फूट-फूटकर रो पड़े
भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय 74 साल पहले बिछड़े दो सगे भाइयों का बुधवार को मिलन हुआ। पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहने वाले मोहम्मद सदीक और भारत में रहने वाले मोहम्मद हबीब आका उर्फ शैला पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब में मिले। फिर दोनों ऐसा फूट-फूटकर रोए कि बाकी लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

कुछ अहम खबरें, सिर्फ headline में

UP इलेक्शन में पार्टियों का म्यूजिकल रंग, क्या आपने टॉप 5 पार्टियों के चुनावी गीत सुने? (पढ़ें पूरी खबर)

सऊदी में रेत के टीलों पर जमी बर्फ, इंजॉय करने के लिए घरों से बाहर निकले लोग (पढ़ें पूरी खबर)

बॉल पर चीते जैसा लपका अफ्रीकी खिलाड़ी, पीटरसन ने लेग साइड पर पुजारा का शानदार कैच पकड़ा (पढ़ें पूरी खबर)

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आज ही के दिन world का हेली धूमकेतु से परिचिय कराने वाले महान वैज्ञानिक एडमंड हेली का 1742 में निधन हुआ था। एडमंड हेली एक प्रसिद्ध खगोलविद (एस्ट्रोनॉमर्स), गणितज्ञ, मौसम विज्ञानी और भौतिक विज्ञानी थे। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1656 को इंग्लैंड इंग्लैंड के शोरडिच में हुआ था। हेली महान वैज्ञानिक न्यूटन के समकक्ष थे। उन्होंने न्यूटन के रिसर्च में भी बहुत सहयोग दिया था। एक ओर वह खगोल से जुड़ी रिसर्च करते थे तो वहीं दूसरी ओर न्यूटन के रिसर्च कार्यों में भी सहयोग करते थे। हेली को सबसे ज्यादा शोहरत हेली धूमकेतु की खोज के लिए मिली। एडमंड ने 1705 में दुनिया का परिचय एक ऐसे धूमकेतु से कराया, जो 76 सालों में एक बार ही धरती के पास से गुजरता है। इसे हेली धूमकेतु कहा गया। (पढ़ें आज घटीं अन्य घटनाएं)

और अब आज का विचार
अपनी तुलना किसी से मत कीजिए, ऐसा करने पर आप खुद अपना अपमान कर रहे हैं। - बिल गेट्स

Happy makar Sankranti

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे...

खबरें और भी हैं...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad