Type Here to Get Search Results !

ipl 2022 auction मेगा ऑक्शन LIVE:अब तक 190 खिलाड़ी बिके

 

ipl 2022 auction मेगा ऑक्शन LIVE:अब तक 190 खिलाड़ी बिके, 538 करोड़ रुपए खर्च; अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में Mumbai ने खरीदा


IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 190 खिलाड़ियों को खरीदा है। दूसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनको खरीदने के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। आखिरी राउंड की नीलामी ह्यूज एडमीड्स कर रहे हैं।


डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी। पहले राउंड में अफ्रीकी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था।


  •  बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

  • ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था।

  • AUS के मैथ्यू वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वेड का ये पहला IPL सीजन होगा।

  • 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा।

  • एलेक्स हेल्स को कोलकाता ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर खरीदा।

  • एविन लुइस को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर खरीदा।

  • 50 लाख के बेस प्राइस वाले करुण नायर को 1.40 करोड़ में RR ने खरीदा।

  • ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर SRH ने खरीदा।


अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा। IPL 2021 में उनको इसी टीम से 20 लाख मिलते थे।


ऑक्शन के दूसरे दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने जीताने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला।



दूसरे दिन अभी तक बिके खिलाड़ी


75 लाख के बेस प्राइस वाले शॉन एबट को 2.40 करोड़ में SRH ने खरीदा। एबट के लिए दिल्ली, पंजाब और SRH ने बोली लगाई। ऑस्ट्रेलियाई पेसर एबट 2015 में RCB के लिए 2 मैच खेल चुके हैं।

रिले मेरेडिथ 2021 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उनकी सैलरी 8 करोड़ थी। ऑस्ट्रेलिया के मेरेडिथ शानदार तेज गेंदबाज हैं। अब 2022 के सीजन में वोमुंबई  इंडियंस का हिस्सा होंगे। उन्हें 1 करोड़ में मुंबई की टीम ने खरीदा है।


75 लाख के बेस प्राइस वाले अल्जारी जोसेफ को 2.40 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। जोसेफ के ऊपर मुंबई, दिल्ली, गुजरात और पंजाब ने बोली लगाई थी। 2019 में वह MI में बतौर रिप्लेसमेंट आए थे और पहले ही मैच में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट लिए थे।

40 लाख के बेस प्राइस वाले टिम डेविड को 8.25 करोड़ में MI ने खरीदा। सिंगापुर के खिलाड़ी के लिए लखनऊ, दिल्ली, राजस्थान और KKR ने बोली लगाई थी। डेविड पिछले साल RCB का हिस्सा थे, हालांकि उनको एक ही मैच खेलना का मौका मिला था। टिम तेजी से रन बनाने में माहिर है और ऑफ ब्रेक भी कर लेते हैं।


20 लाख के बेस प्राइस वाले प्रशांत सोलंकी को 1.20 करोड़ में CSK ने खरीदा। प्रशांत को अपने साथ जोड़ने के लिए राजस्थान और चेन्नई ने बोली लगाई। सोलंकी मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और पेशे से ऑफ स्पिनर है।

20 लाख के बेस प्राइस वाले वैभव अरोड़ा को 2 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। वैभव को खरीदने में कोलकाता और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई थी। वैभव हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हैं और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है।

1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले एडम मिल्न को 1.90 करोड़ में CSK ने खरीदा। कीवी पेसर के लिए मुंबई, चेन्नई और गुजरात ने बोली लगाई थी। IPL के 9 मैचों में एडम ने 5 विकेट लिए हैं।


1 करोड़ के बेस प्राइस वाले टाइमल मिल्स को 1.50 करोड़ में MI ने खरीदा। उनके लिए मुंबई और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। मिल्स ENG के पेसर है और IPL में RCB के लिए खेल चुके हैं। IPL के 5 मैचों में उनके नाम पर 5 विकेट दर्ज है।

75 लाख के बेस प्राइस वाले रोमारियो शेफर्ड को 7.75 करोड़ में SRH ने खरीदा। रोमारियो के लिए चेन्नई, मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद में टक्कर देखने को मिली। शेफर्ड वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर है और उनका ये पहले आईपीएल होगा।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मिचेल सैंटनर को 1.90 करोड़ में CSK ने खरीदा। सैंटनर के लिए हैदराबाद और चेन्नई ने बोली लगाई थी। सैंटनर ने IPL के 6 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।


1 करोड़ के बेस प्राइस वाले डैनियल सैम्स को 2.60 करोड़ में MI ने खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के लिए मुंबई और लखनऊ ने बोली लगाई थी। पिछले साल IPL 2021 के दौरान RCB ने सैम्स को 20 लाख में खरीदा था।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। आर्चर के लिए मुंबई, राजस्थान और SRH ने बोली लगाई थी। आर्चर इस सीजन में नहीं खेलेंगे, लेकिन 2023 और 24 के सीजन के लिए मौजूद रहेंगे। उन्होंने IPL के 35 मैचों में 46 विकेट लिए हैं।


75 लाख के बेस प्राइस वाले के रोवमन पॉवेल को 2.80 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनके लिए लखनऊ, दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगाई थी। पॉवेल वेस्टइंडीज के हार्ड हिटिंग बल्लेबाज है और ये इनका पहला IPL होगा।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले डेवोन कॉनवे को 1 करोड़ में CSK ने खरीदा। कॉनवे न्यूजीलैंड के ओपनर है और पहली बार IPL में नजर आएंगे।


20 लाख के बेस प्राइस वाले यश धुल को 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। धुल के लिए दिल्ली और पंजाब ने बोली लगाई थी। धुल की कप्तानी भारत ने 5वीं बार U-19 WC पर कब्जा जमाया था।

20 लाख के बेस प्राइस वाले यश दयाल को 3.20 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। यश के लिए RCB, गुजरात और KKR ने बोली लगाई थी। दयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है।


30 लाख के बेस प्राइस वाले राजवर्धन हंगरगेकर को 1.50 करोड़ में CSK ने खरीदा। इनके लिए लखनऊ, मुंबई, चेन्नई ने बोली लगाई थी। हंगरगेकर ने U19 WC में 6 विकेट लिए थे और वह बड़े शॉट्स लगाने के लिए भी जाने जाते हैं।

20 लाख के बेस प्राइस वाले राज बावा को 2 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 5 विकेट लेने वाले बावा के लिए मुंबई, पंजाब और SRH ने बोली लगाई थी। वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने 9 विकेट लेने के अलावा 252 रन भी बनाए थे।

20 लाख के बेस प्राइस वाले एन तिलक वर्मा को 1.70 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। तिलक के लिए दिल्ली, राजस्थान, चेन्नई और मुंबई ने बोली लगाई थी। तिलक वर्मा ऑलराउंडर खिलाड़ी है और हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।


75 लाख के बेस प्राइस वाले जयदेव उनादकट को 1.30 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। इनके लिए मुंबई और चेन्नई ने बोली लगाई थी। IPL के 86 मैचों में उनादकट ने 85 विकेट लिए हैं।



75 लाख के बेस प्राइस वाले नवदीप सैनी को 2.60 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। सैनी के लिए लखनऊ और मुंबई ने बोली लगाई थी। सैनी 140+ की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं और IPL के 28 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं।



50 लाख के बेस प्राइस वाले चेतन साकरिया को 4.20 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। युवा पेसर के ऊपर पंजाब, RCB और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल राजस्थान से खेलते उन्होंने IPL डेब्यू किया था और 14 मैचों में 14 विकेट लिए थे।



50 लाख के बेस प्राइस वाले दुष्मंता चमीरा को 2 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। श्रीलंकाई पेसर पर RCB, लखनऊ और मुंबई ने बोली लगाई थी। पिछले साल RCB ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा था।



50 लाख के बेस प्राइस वाले खलील अहमद को 5.25 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनके लिए मुंबई और दिल्ली ने बोली लगाई थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने IPL में 24 मैच खेले हैं और 32 विकेट लिए हैं।



1 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को 11.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। लियाम के लिए KKR, CSK, गुजरात, पंजाब और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। IPL के 9 मैचों में लियाम ने 125.84 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं।



50 लाख के बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में लखनऊ ने खरीदा। इस खिलाड़ी के लिए लखनऊ और KKR ने बोली लगाई थी। IPL 2021 में CSK ने कृष्णप्पा गौतम ने 9.25 करोड़ में खरीदा था।


Shivam दुबे को 4 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।


50 लाख के बेस प्राइस वाले Shivam दुबे को 4 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए लखनऊ, राजस्थान, चेन्नई और पंजाब ने बोली लगाई थी। दुबे इससे पहले RCB और राजस्थान से खेल चुके हैं।


अजिंक्य रहाणे को KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा।


1 करोड़ के बे,स प्राइस वाले अजिंक्य रहाणे को KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा। IPL 2021 में रहाणे दिल्ली की टीम का हिस्से थे और उनको 5.25 करोड़ रुपए मिलते थे।



50 लाख के बेस प्राइस वाले मार्को येन्सन को 4.20 करोड़ में SRH ने खरीदा। अफ्रीकी पेसर के लिए मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले साल येन्सन मुंबई के लिए खेले थे और 2 मैचों में दो विकेट चटकाए थे।



1 करोड़ के बेस प्राइस वाले ओडीयन स्मिथ को 6 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। स्मिथ के लिए पंजाब, हैदराबाद, लखनऊ और राजस्थान ने बोली लगाई थी। वह पहली बार IPL में खेलेंगे। हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें गेंद और बल्ले से काफी प्रभावित किया था।


विजय शंकर को 1.40 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा।


50 लाख के बेस प्राइस वाले विजय शंकर को 1.40 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। शंकर के लिए गुरजात और चेन्नई ने बोली लगाई थी। इससे पहले 2021 में SRH से खेलते हुए उनकी सैलरी 3.20 करोड़ थी।

जयंत यादव को 1.70 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा।


1 करोड़ के बेस प्राइस वाले जयंत यादव को 1.70 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। जयंत के ऊपर गुरजात और लखनऊ ने बोली लगाई थी। इससे पहले जयंत IPL में दिल्ली और मुंबई के लिए खेल चुके हैं।


डॉमिनिक ड्रेक्स को 1.10 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा


75 लाख के बेस प्राइस वाले डॉमिनिक ड्रेक्स को 1.10 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। ड्रेक्स पर गुजरात और बेंगलुरु ने बोली लगाई थी। डॉमिनिक ड्रेक्स तेज गेंदबाज वेस्टइंडीज के लिए खेलते हैं।

मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा।


50 लाख के बेस प्राइस वाले मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। उनके लिए लखनऊ और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल पंजाब से खेलते हुए मनदीप की सैलरी 1.40 करोड़ रुपए थी।


एडेन मार्करम को 2.60 करोड़ में SRH ने खरीदा।


1 करोड़ के बेस प्राइस वाले एडेन मार्करम को 2.60 करोड़ में SRH ने खरीदा। उनके ऊपर पंजाब, हैदराबाद और मुंबई ने बोली लगाई थी। पिछले साल वह पंजाब से खेले थे।




पहले दिन बिके थे 74 खिलाड़ी 
ऑक्शन के पहले दिन हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 खिलाड़ी बिके। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है।

ईशान किशन IPL


ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाडी
ऑक्शन के पहले दिन सबसे ज्यादा बोली विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वे अब तक IPL सीजन-15 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। पिछले सीजन में ईशान की सैलरी 6.2 करोड़ थी और वो मुंबई के ही टीम से जुड़े थे। इस बार उन्हें पिछली बार से करीब ढाई गुना ज्यादा राशि मिली है।



मार्की खिलाड़ी में सबसे ज्यादा बोली श्रेयस अय्यर पर लगी 
ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे। उन्हें कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा। पिछले सीजन अय्यर दिल्ली की टीम में थे और उनकी सैलरी 7 करोड़ थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल उन्हें 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।



आवेश ने तोड़ा गौतम का रिकॉर्ड
पहले दिन आवेश खान को लखनऊ टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड (एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को पछाड़ा, जो IPL 2021 की नीलामी में 9.25 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।


पिछले IPL सीजन में आवेश ने 24 विकेट चटकाए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे थे। लखनऊ से पहले आवेश RCB और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। 2017 में बेंगलुरु ने आवेश को 10 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं, 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश को 75 लाख में खरीदा था। अभी तक IPL 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कुल 25 मैच खेले हैं और 25.83 की औसत के साथ 29 विकेट चटकाए हैं।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad