Type Here to Get Search Results !

Aajad के इस्तीफे और आरोपों पर भड़की कांग्रेस GNA का DNA मोदी-फाइड

 


Aajad के इस्तीफे और आरोपों पर भड़की कांग्रेस:जयराम रमेश बोले- GNA का DNA मोदी-फाइड हो गया; दोस्त आनंद शर्मा ने कहा- चौंका दिया

नई दिल्ली

Aajad के इस्तीफे और आरोपों पर भड़की कांग्रेस GNA का DNA मोदी-फाइड


कार्टून- मंसूर नकवी


वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में आजाद ने राहुल को लेकर तल्ख टिप्पणी की है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी भड़क गई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- आजाद का DNA मोदी-फाइड हो चुका है। (GNA's DNA has been modi-fied)

लंबे समय तक आजाद के सहयोगी रहे और G-23 ग्रुप के सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि आजाद के फैसले ने मुझे चौंका दिया है। वहीं G-23 ग्रुप के एक अन्य सदस्य संदीप दीक्षित ने आजाद को पत्र लिखा है और कहा है कि बात पार्टी में बदलाव की थी, आप तो बगावत कर दिए।

ग्राफिक्स से जानिए कांग्रेस के लिए कितने अहम थे गुलाम नबी...

कांग्रेस से गुलाम के आजाद होने पर किसने क्या कहा है...
अशोक गहलोत- कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया। संगठन से लेकर सरकार में कई पदों पर उन्हें रहने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने जो टिप्पणी की है वो गलत है।

हिमंत बिस्वा सरमा- आजाद और मेरे लिखे गए पत्र में काफी समानता हैं। सबको पता है कि राहुल अपरिपक्व और अप्रत्याशित नेता हैं। सोनिया गांधी ने अब तक बस अपने बेटे को ही आगे बढ़ाने का काम किया है, जो अब तक विफल रहा है।

सुनील जाखड़- गुलाम नबी का इस्तीफा कांग्रेस के अंत की शुरुआत है। ये सिलसिला चलता चला जाएगा। कांग्रेस का अंत अभी और गति पकड़ेगा। कांग्रेस के लिए अब अपनी कमजोरियों को देखने का समय है।

भूपेश बघेल- आजाद कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने उनको वह सारी जिम्मेदारियां दी जो दी जा सकती थीं, लेकिन फिर भी वे खामियां निकालते रहे। उनके जाने से पार्टी को कुछ नुकसान नहीं होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे- कांग्रेस आज मुसीबत में है, सबको भाजपा और RSS के खिलाफ लड़ना है। लड़ाई के समय युद्ध से भागना पार्टी के साथ धोखा है। कांग्रेस ने उन्हें सब कुछ दिया है। ऐसे समय में आपका फर्ज है उस कर्ज को चुकाना।

सलमान खुर्शीद- अगर इनके करियर पर हम नजर दौड़ाएं तो बहुत बार इन्होंने ऐसी बात कही होंगी और हर बार इनको कुछ मिलता था। अगर एक बार नहीं मिला तो वह नाराज हो गए। मैं नहीं समझता कि अगर मुझे कुछ नहीं मिला तो मैं पार्टी को नुकसान पहुंचाऊं।

आजाद बोले- नई पार्टी बनाएंगे, जम्मू-कश्मीर में लगी इस्तीफों की झड़ी
इस्तीफे के बाद आजाद ने कहा है कि वे जम्मू-कश्मीर वापस जाएंगे और नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा- गांधी परिवार से मेरा रिलेशन ठीक है। मैंने लेटर में जो भी लिखा है, वो कांग्रेस के लिए लिखा है। इधर, आजाद के इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर में 5 पूर्व विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।


Aajad के इस्तीफे और आरोपों पर भड़की कांग्रेस GNA का DNA मोदी-फाइड

गुलाम नबी के इस्तीफे के 5 घंटे बाद जम्मू-कश्मीर के 5 पूर्व विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया।


इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आरएस चिब ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चिब ने कहा है कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के भविष्य में योगदान देने की गति खो दी है। लोगों को गुलाम नबी आजाद जैसे फैसला लेने वाले नेता की आवश्यकता है, जो उन्हें बेहतर भविष्य की तरफ ले जा सके।

आजाद ने इस्तीफे में राहुल पर क्या कहा है, जिस पर विवाद शुरू हो गया है
गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे में कहा है कि राहुल गांधी ने पार्टी में एंट्री के साथ ही सलाह के मैकेनिज्म को तबाह कर दिया। खासतौर पर जनवरी 2013 में उनके उपाध्यक्ष बनने के बाद तो पार्टी में यह सिस्टम पूरी तरह बंद हो गया। सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को साइड लाइन कर दिया गया और गैर-अनुभवी चापलूसों का नया ग्रुप बन गया, जो पार्टी चलाने लगा।

अब इस ग्राफिक्स से जानिए गुलाम के बाहर होने की कहानी...

Aajad के इस्तीफे और आरोपों पर भड़की कांग्रेस GNA का DNA मोदी-फाइड


खबरें और भी हैं... 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad