Type Here to Get Search Results !

LIVE twin tower का आज आखिरी दिन expressway closed, green corridor

 

LIVE twin tower का आज आखिरी दिन  expressway closed, green corridor और Ambulances तैयार: दोपहर 2:15 बजे से blast का सायरन बजेगा

Noida  में बने twin tower गिरा दिए जाएंगे। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों tower गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगेगा। सुबह 7 बजे आसपास की सोसाइटी में रहने वाले करीब 7 हजार लोगों को Explosion जोन से हटा दिया गया। अब twin tower के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

twin tower के पास अभी सिर्फ police है। दोपहर 1 बजे के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सभी को हटा दिया जाएगा। सिर्फ demolition करने वाली टीम मौजूद रहेगी।

Updates...

ट्रैफिक डायवर्जन के लिए Noida treffic police ने helpline नंबर 99710 09001 जारी किया है।


twin-towers के पास की 2 सोसायटी में रसोई गैस और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।


DCP ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा के मुताबिक ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। ambulance भी मौके पर मौजूद हैं।


एक्सप्लोजन जोन में 560 police कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग और 4 क्विक रिस्पांस टीम समेत एनडीआरएफ टीम तैनात हैं।

LIVE twin tower का आज आखिरी दिन  expressway closed, green corridor


दोपहर 2.15 बजे expressway को बंद किया जाएगा। आधे घंटे बीतने और धूल हटने के बाद इसे खोला जाएगा। इसके अलावा 5 और रूट बंद किए गए हैं।



सुबह 9.55 बजे: धूल हटाने के लिए 15 स्मॉग गन लगाई गई हैं। हवा में प्रदूषण मापने के लिए 6 एयर क्वालिटी इंडेक्स मशीनें लगाई गईं हैं। 6 hospital स्टैंड बाय पर हैं।


सुबह 7.55 बजे: सेंट्रल Noida के DCP एस राजेश ने बताया कि एक्सप्लोजन जोन में कोई न आ सके, इसकी monitoring के लिए कैमरे लगाए गए हैं।


सुबह 7.35 बजे: एक NGO की टीम ने एक्सप्लोजन जोन में घूम रहे लगभग 30-35 कुत्तों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।



सुबह 7.30 बजे: Emerald Court और ats विलेज सोसाइटी के लगभग 7,000 निवासियों को निकाला गया। इसके बाद यहां क्रेन आने लगीं।


सुबह 7 बजे : पुलिस ने सेक्टर 93A, Noida में Supertech Twin Towers के आसपास के क्षेत्र को खाली करने अनाउंसमेंट किया।

आखिरी 60 सेकेंड में black Box , लाल बल्ब और green switch से होंगे सीरियल ब्लास्ट
दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर Demolition Expert चेतन दत्ता ब्लैक बॉक्स से जुड़े हैंडल को 10 बार रोल करेंगे। इसके बाद इसमें लगा लाल बल्ब ब्लिंक करना शुरू करेगा। इसका मतलब होगा कि charger blast के लिए तैयार है। इसके बाद दत्ता हरा बटन दबाएंगे। इससे चार डेटोनेटर तक इलेक्ट्रिक वेव जाएगी। इसके बाद 9 से 12 सेकेंड में बिल्डिंग में एक के बाद एक धमाके होंगे।

Blast होते ही 32 मंजिला इमारत मलबे में बदल जाएगी। कुतुब मीनार से ऊंचे twin tower  से ठीक 9 मीटर दूर सुपरटेक एमरेल्ड सोसायटी है। यहां 650 फ्लैट्स में करीब 2500 लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशान इसी सोसाइटी के लोग हैं।

3700 किलो बारूद से 12 सेकेंड में गिरेगी पूरी बिल्डिंग
twin tower गिराने का जिम्मा एडिफाइस नाम की कंपनी को मिला है। ये काम प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता की निगरानी में हो रहा है। वे बताते हैं कि हमने बिल्डिंग में 3700 किलो बारूद भरा है। पिलर्स में लंबे-लंबे छेद करके बारूद भरना होता है। फ्लोर टु फ्लोर कनेक्शन भी किया जा चुका है।

32 मंजिला इमारत मलबे में बदल जाएगी, आस-पास के घरों में खरोंच तक नहीं आएगी


काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 28 अगस्त 2022 को घड़ी में दोपहर के 2.30 बजते ही एक बटन दबेगा। अगले 12 सेकेंड में कुछ धमाके होंगे और Noida में तनकर खड़े सुपरटेक twin tower जमींदोज हो जाएंगे। ये पढ़ने में भले रोमांचक लग रहा हो, लेकिन है बहुत मुश्किल, क्योंकि ट्विन टावर्स से महज 9 मीटर दूरी पर हाउसिंग सोसाइटी है, जिसमें 660 परिवार रहते हैं। 19 मीटर दूरी पर जमीन के नीचे गैस पाइपलाइन जाती है। भारत में इससे पहले implosive techniques से इतना बड़ा डिमोलिशन कभी नहीं हुआ। इस टावर के बनने से लेकर डिमोलिशन तक की पूरी कहानी ग्राफिक्स में जानने के लिए क्लिक करें...

खबरें और भी हैं...

Amazon Prime Music bounty

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad