शनिवार, 21 अगस्त 2021

Samdari थाने में फोन पर बात करने के दौरान कांस्टेबल छत से गिरा

Samdari (बाड़मेर)...कांस्टेबल छत से गिरकर हुआ घायल
समदड़ी थाने में फोन पर बात करने के दौरान कांस्टेबल छत से गिरा
समदड़ी (बाड़मेर)...
समदड़ी (बाड़मेर)...


समदड़ी (बाड़मेर)...

सिर में लगी चोट, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया
बाड़मेर जिले के समदड़ी पुलिस थाने में देर रात एक कांस्टेबल छत से गिरने से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार देर रात को समदड़ी में बारिश आने की वजह से लाइट चली गई थी। थाने में रहने वाले कांस्टेबल बाहर आए। लाइट आने के बाद सभी वापस अपने क्वार्टर में चले गए लेकिन कांस्टेबल राज राकेश फोन पर बात करते हुए छत पर चला गया। वहां पांव स्लिप होने से गिर गया। सुबह जब कांस्टेबल उठे तो घायल अवस्था में बाहर पड़ा था। साथी उसे समदड़ी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। कांस्टेबल के सिर पर चोट लगी है। अस्पताल डीएसपी धनफुल मीणा भी पहुंचे और कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Do not have a massage

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ