Type Here to Get Search Results !

पंजाब में PM मोदी की दूसरी रैली आज:​​​​​​​

 

पंजाब में PM मोदी की दूसरी रैली आज:​​​​​​​पठानकोट में लोगों को करेंगे संबोधित; जालंधर रैली के दौरान हो चुका हेलिकॉप्टर विवाद

पंजाब में PM मोदी की दूसरी रैली आज:​​​​​​​पठानकोट में लोगों को करेंगे संबोधित; जालंधर रैली के दौरान हो चुका हेलिकॉप्टर विवाद


PM नरेंद्र मोदी की पंजाब में दूसरी रैली होगी। वह पठानकोट में लोगों को संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब 12 बजे रैली में पहुंचेंगे। उनके साथ पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संयुक्त के प्रधान सुखदेव ढींढसा भी रहेंगे।


पठानकोट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। PM के साथ आसपास की सीटों के उम्मीदवार भी मंच पर रहेंगे। PM के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार उनकी वजह से CM चन्नी का दो बार हेलिकॉप्टर को उड़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद खूब राजनीतिक विवाद हुआ।


जालंधर में कर चुके रैली
PM दो दिन पहले जालंधर में रैली कर चुके हैं। जहां उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया। PM ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार को दिल्ली से एक परिवार रिमोट कंट्रोल से चलाता है। गली-मोहल्लों में ठेका खुलवाने के एक्सपर्ट और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले पंजाब में घूम रहे हैं। उनका निशाना आम आदमी पार्टी पर था।


उन्होंने पहली बार अकाली दल को भी घेरा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे सुखबीर बादल को डिप्टी CM बना दिया। अकाली दल को जालंधर के भाजपा नेता मनोरंजन कालिया को डिप्टी CM बनाना चाहिए था लेकिन भाजपा के साथ अन्याय किया।


पहली रैली से हेलिकॉप्टर विवाद भी जुड़ा
PM की पहली रैली को लेकर CM चरणजीत चन्नी का हेलिकॉप्टर विवाद भी जुड़ा। CM चन्नी को पहले चंडीगढ़ से होशियारपुर और फिर सुजानपुर से जालंधर के लिए हेलिकॉप्टर से नहीं उड़ने दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि PM के दौरे को लेकर नो फ्लाई जोन बनाया गया है।


इसको लेकर CM चन्नी भड़क उठे थे कि वह प्रदेश के CM हैं, कोई आतंकवादी नहीं। उनके साथ राजनीति की गई। तब PM ने भी रैली में कहा कि कुछ साल पहले राहुल गांधी की वजह से उनका हेलिकॉप्टर भी नहीं उड़ने दिया गया था। इससे पहले 5 जनवरी को फिरोजपुर रैली में पीएम की सुरक्षा चूक का मामला सामने आ चुका है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad