रविवार, 18 सितंबर 2022

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील video का स्क्रीनशॉट

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी video कांड की इनसाइड स्टोरी:लड़की ने फोटो-वीडियो डिलीट कर दिए; साथी लड़के ने अश्लील video का स्क्रीनशॉट भेजा तो सच पता चला

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील video का स्क्रीनशॉट


चंडीगढ़ मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर पूरी कहानी सामने आ गई है। शक के बाद लड़की को पकड़ा गया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। जब हॉस्टल प्रबंधन ने लड़की के मोबाइल से उसके साथी लड़के को मैसेज कर सवाल पूछा तो उसने अश्लील video का स्क्रीनशॉट भेज दिया।
इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा और उसके शिमला के साथी सनी पर IPC की धारा 354-C और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पढ़िए... कैसे हुआ पूरे कांड का पर्दाफाश

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील video का स्क्रीनशॉट


आरोपी छात्रा ने अपने साथी लड़के की फोटो हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को दिखाई। आरोपी छात्रा ने अपने साथी लड़के की फोटो हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को दिखाई। रविवार तड़के 3 बजे कुछ लड़कियां हॉस्टल वार्डन राजविंदर कौर के पास पहुंचीं। उन्होंने शक जताया कि आरोपी छात्रा वाशरूम में 6 लड़कियों का वीडियो बना रही थी। वार्डन राजविंदर कौर ने लड़की से पूछताछ की। इसके बाद यूनिवर्सिटी की गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर रीतू को इसकी जानकारी दी। रीतू ने इन सबको लेकर आने को कहा।

वार्डन आरोपी छात्रा और शक जताने वाली लड़कियों को लेकर गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर के पास पहुंचीं। वहां आरोपी छात्रा से पूछा गया तो उसने फोटो या वीडियो बनाने से इनकार कर दिया। मैनेजर ने दावा किया कि जब उसने आरोपी छात्रा का मोबाइल चेक किया तो उसमें से फोटो और वीडियो डिलीट किए हुए मिले।
आरोपी छात्रा के मोबाइल पर लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे। जिसके बाद मैनेजर को उस पर शक हो गया। मैनेजर ने आरोपी छात्रा को कॉल उठाने को कहा और स्पीकर ऑन करवा लिया। मैनेजर ने छात्रा को कहा कि वह कॉल करने वाले लड़के को कहे कि उसके पास जो फोटो और वीडियो हैं, वह उसे भेजे। यह सुनकर लड़के ने उसे अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। मैनेजर ने सख्ती की तो आरोपी छात्रा ने सारी बातें कबूल कीं।
लड़की के मोबाइल में डिलीट किए गए वीडियोज का स्क्रीन शॉट दिखाई दे रहा है। लड़की के मोबाइल में डिलीट किए गए वीडियोज का स्क्रीन शॉट दिखाई दे रहा है। आरोपी छात्रा ने कहा कि यह वीडियो मैंने ही बनाया था। मेरा दोस्त सन्नी शिमला में रहता है। उसे ही यह वीडियो भेजा था। यह वीडियो और फोटो दूसरे मोबाइल पर कैसे पहुंच गई, इसके बारे में उसे पता नहीं है। पुष्टि होने के बाद मैनेजर ने इसके बारे में पुलिस को शिकायत कर दी।

मोहाली पुलिस की तरफ से दर्ज की गई FIR की कॉपी, जिसमें पूरा ब्यौरा दिया गया है। मोहाली पुलिस की तरफ से दर्ज की गई FIR की कॉपी, जिसमें पूरा ब्यौरा दिया गया है। अब SSP के दावे पर उठे सवाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से जल्दबाजी वाली दिख रही है। एक तरफ FIR में गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर कह रही है कि लड़की ने आरोप कबूल किया। आरोपी लड़के ने उसे अश्लील स्क्रीनशॉट भी भेजा। इसके बावजूद SSP विवेकशील सोनी का कहना है कि लड़की ने सिर्फ अपनी वीडियो बनाई थी। वही आगे भेजी थी। हालांकि वह यह जरूर दावा कर रहे हैं कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वायरल वीडियो केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO वायरल केस से डरी छात्राएं, बोलीं- हम भी सेफ नहीं
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। प्रदर्शन रविवार को भी जारी है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। प्रदर्शन रविवार को भी जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी की लड़कियां गुस्से में हैं। छात्राओं का कहना है कि वे हॉस्टल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने हॉस्टल प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल प्रशासन ने पैसे देकर मीडिया और पुलिस को वापस भेज दिया। आरोपी लड़की सबके सामने अपनी गलती का कबूलनामा करने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने यह भी नहीं होने दिया। यह खबर पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं...
हॉस्टल में लड़कियों ने पूछा- ऐसा क्यों किया
वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर उसने अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखाकर उसे मास्टरमाइंड बताया। वायरल वीडियो कांड के बारे में डिटेल में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

खबरें और भी हैं...
Paid Prime Membership on Primevideo.com

लेबल: ,

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

पंजाब में PM मोदी की दूसरी रैली आज:​​​​​​​

 

पंजाब में PM मोदी की दूसरी रैली आज:​​​​​​​पठानकोट में लोगों को करेंगे संबोधित; जालंधर रैली के दौरान हो चुका हेलिकॉप्टर विवाद

Read more »

लेबल:

शनिवार, 22 जनवरी 2022

कांग्रेस कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट आज: 12 विधायकों पर फैसला; 6 की टिकट कटने के आसार; पंजाब चुनाव के लिए होगी 31 उम्मीदवारों की घोषणा

 

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Sonia Gandhi; Punjab Election Congress Candidate Tickets List Update | Navjot Sidhu, CM Charanjit Channi, Campaign Committee Chairman Sunil Jakhar

 

चंडीगढ़

कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की मीटिंग के बाद टिकटाें की घोषणा की जाएगी। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की मीटिंग के बाद टिकटाें की घोषणा की जाएगी।

पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज आएगी। इसमें 31 उम्मीदवारों की घोषणा होगी। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पहले ही 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसमें सबसे अहम 12 विधायकों के नाम हैं। जिनमें से 6 विधायकों का टिकट काटने की तैयारी है। यह विधायक अपने करीबी नेताओं के जरिए लॉबिंग करवा रहे हैं।

पहली लिस्ट में कांग्रेस इनका टिकट काट चुकी है

पहली लिस्ट में कांग्रेस इनका टिकट काट चुकी है

इनकी कट सकती है टिकट
कांग्रेस में फिरोजपुर देहाती से मौजूदा विधायक सत्कार कौर, शुतराणा से निर्मल सिंह, खेमकरण से सुखपाल भुल्लर और अटारी से तरसेम डीसी की टिकट काटी जा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अदिति सिंह के पति अंगद सिंह का भी टिकट कट सकता है। वह नवांशहर से विधायक हैं। गुरदासपुर के भोआ से विधायक जोगिंदरपाल का टिकट भी कट सकता है। हालांकि उन्हें प्रताप बाजवा का समर्थन मिल रहा है।

फाजिल्का को लेकर फंसा पेंच
फाजिल्का से इस वक्त दविंदर घुबाया कांग्रेसी विधायक हैं। यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ के गृह जिले में है। वह घुबाया को टिकट का विरोध कर रहे हैं। घुबाया को फिरोजपुर ग्रामीण भेजने की तैयारी थी लेकिन वहां से आप उम्मीदवार आशु बांगड़ कांग्रेस में आ गए। जिन्हें सीएम चन्नी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस वजह से अब घुबाया को लेकर पेंच फंसा हुआ है। हालांकि उन्हें बल्लुआणा भी भेजा जा सकता है।

इन सीटों पर घमासान
कांग्रेस में बटाला सीट को लेकर हंगामा मचा हुआ है। नवजोत सिद्धू यहां से हिंदू चेहरे अश्वनी शेखड़ी को टिकट दिलाना चाहते हैं। वहीं मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा खुद या अपने रिश्तेदार के लिए टिकट मांग रहे हैं। बंगा सीट पर सीएम के प्रमुख सचिव हुसन लाल और कांग्रेसी तिरलोचन सिंह की नजर है। वहीं पूर्व सांसद मोहिंदर केपी को आदमपुर और भगवंत सच्चर को मजीठा से प्रत्याशी बदलकर टिकट देने पर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर लाडी को टिकट दी जा सकती है। कांग्रेस ने उनकी टिकट काटकर मनदीप सिंह को दी थी।

 

खबरें और भी हैं...

लेबल:

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

ED रेड के सियासी संग्राम में कूदे कैप्टन: ​​​​​​​चन्नी गवर्नमेंट को बताया 'सूटकेस की सरकार'; रेत खनन में कार्रवाई न होने पर सोनिया गांधी को घेरा

  

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Captain Amarinder Singh Vs Charanjit Singh Channi, Captain Attack On CM Channi And Sonia Gandhi Over Illegal Sand Mining

 

चंडीगढ़

कैप्टन अमरिंदर सिंह - Dainik Bhaskar

कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब में CM चरणजीत चन्नी के भतीजे पर अवैध रेत खनन के मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड के सियासी संग्राम में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि ईडी रेड में मिले करोड़ों रुपए से चन्नी सरकार सूटकेस की सरकार साबित हुई है। जिन्होंने आखिरी 3 महीने में पंजाब में ट्रांसफर और पोस्टिंग की इंडस्ट्री चलाई। कैप्टन ने रेत खनन मामले में सोनिया गांधी को भी घेरा। कैप्टन ने कहा कि अवैध रेत खनन में किस मंत्री और विधायक पर कार्रवाई करें, इसको लेकर सोनिया ने कोई जवाब नहीं दिया।

अवैध रेत खनन वालों पर कार्रवाई न करने का अफसोस

कैप्टन ने कहा कि चरणजीत चन्नी के भांजे पर हुई रेड उनके द्वारा दर्ज करवाए केस का फालोअप है। जिसकी जांच के लिए उन्होंने ही आदेश दिए थे। दुर्भाग्य से वह पंजाब में अवैध रेत खनन में शामिल विधायकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सके। ऐसा वह पार्टी की छवि खराब होने के डर की वजह से नहीं कर सके।

MeToo मामले में मदद पर अफसोस जताया

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि चरणजीत चन्नी के खिलाफ MeToo मामले में उन्होंने मदद की। कैप्टन ने कहा कि उस वक्त चन्नी उनके पैरों में गिर पड़े थे। अब उन्होंने रंग बदल लिया है। अब चन्नी कह रहे हैं कि वह मुझसे 2 साल से छुटकारा पाना चाहते थे।

PM का रूट जानबूझकर ब्लॉक किया गया

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM चरणजीत चन्नी पर बड़ा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का रूट जानबूझकर ब्लॉक किया गया था। इसके पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार है। कैप्टन ने कहा कि जब वह पहले हाइवे से निकले तो वह खुला था। पीएम के आने पर उसे ब्लॉक करवाया गया। चन्नी सरकार ने पुलिस को कहा था कि हाइवे ब्लॉक करने वालों को न हटाएं।

 

लेबल:

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

दिल्ली से लौटे सीएम चन्नी को कैप्टन की सलाह Capt Amarinder Singh

 दिल्ली से लौटे सीएम चन्नी को कैप्टन की सलाह: कहा- मेरे कार्यकाल में पार्टी अध्यक्ष ने सरकार में दखल नहीं दिया, अधिकारियों की नियुक्ति का काम मुख्यमंत्री का था सिद्धू का नहीं

  लुधियाना

Read more »

लेबल: