गुरुवार, 31 मार्च 2022

The Kashmir Files:32 सालों से कश्मीरी पंडितों के हक के लिए लड़ रहे हैं

 The Kashmir Files:32 सालों से कश्मीरी पंडितों के हक के लिए लड़ रहे हैं अनुपम खेर, बोले- कोई ताकत हमें अपने घर जाने से नहीं रोक सकती

Read more »

लेबल: ,

रविवार, 27 मार्च 2022

Hindi news प्रधानमंत्री संग्रहालय का काम पूरा, 14 को खुलेगा

  प्रधानमंत्री संग्रहालय का काम पूरा, 14 को खुलेगा: जहां सिर्फ नेहरू की कहानियां थीं, अब वहां सभी प्रधानमंत्रियों और प्रमुख नेताओं के भी किस्से हैं

  • Hindi News
  • National
  • Where There Were Only Stories Of Nehru, Now There Are Stories Of All Prime Ministers And Prominent Leaders Too.

 


तीन मूर्ति भवन के 45 एकड़ अहाते में बना भव्य प्रधानमंत्री संग्रहालय आजाद भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की पूरी कहानी लेकर तैयार है। 14 अप्रैल को भीमराव आम्बेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें एक गैलरी उनके अब तक के कार्यकाल पर भी है। संग्रहालय में अब तक के सभी 15 प्रधानमंत्रियों के साथ ही पांच शीर्ष राष्ट्र नायकों का यशोगान शामिल है।

जिस तीन मूर्ति भवन में अब तक पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू से जुड़ी यादों का संग्रहालय था, अब वहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, बाबा साहेब आंबेडकर और जय प्रकाश नारायण (JP) के व्यक्तित्व और कृतित्व को पेश किया गया है। करीब 271 करोड़ रुपए लागत से बने संग्रहालय में प्रधानमंत्रियों की कहानी का लेखन मशहूर पत्रकार और पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने किया है।

बता दें मी-टू विवाद में अकबर को मंत्री पद गंवाना पड़ा था। संयोग यह है कि 2018 में जब संग्रहालय बनाने का फैसला हुआ, उसी साल मी-टू मूवमेंट में अकबर का नाम आया था। इसके चलते अक्टूबर 2018 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 10 हजार वर्ग मीटर में बने तीन मंजिला संग्रहालय में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से शासनाध्यक्षों के जीवन, भाषणों और कृतित्व को उकेरा गया है। संग्रहालय का उद्घाटन कई बार टल चुका है। पहले अटल जी की जयंती 25 दिसंबर और फिर 26 जनवरी को खोला जाना था। अब 14 अप्रैल की तारीख को इसका शुभारंभ तय हुआ है।

इंदिरा, शास्त्री, राजीव को मिली ज्यादा जगह
म्यूजियम में हर प्रधानमंत्री को बराबरी का सम्मान दिया गया है। इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी व अटल बिहारी वाजपेयी को ज्यादा जगह मिली है। उदारीकरण के लिए नरसिंहराव और मनमोहन सिंह का प्रशस्ति गान है। वाजपेयी को परमाणु पुरुष के रूप में पेश किया गया है। यहां पोकरण परमाणु परीक्षण विशेष आकर्षण है।

कांग्रेस ने किया था विरोध
जुलाई 2018 में जब यहां म्यूजियम बनाने की घोषणा की गई थी तब कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया था। तब तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया था कि म्यूजियम बनाने का उद्देश्य 17 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे नेहरू की विरासत को कम करना नहीं है।

नेहरू का आवास था तीन मूर्ति भवन
तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आवास था। उनके बाद में उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है। उनके जीवन की झलक आज भी यहां उनके छाया-चित्रों में देखी जा सकती है। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान एवं एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी का गुलाब चुना करते थे।

 

खबरें और भी हैं...

लेबल:

गुरुवार, 17 मार्च 2022

Rohit ने Team India में कराई युवराज से भी घातक बल्लेबाज की एंट्री

 

Rohit ने Team India में कराई युवराज से भी घातक बल्लेबाज की एंट्री, कोहली-शास्त्री खत्म कर रहे थे करियर!


Rohit ने Team India में कराई युवराज से भी घातक बल्लेबाज की एंट्री, कोहली-शास्त्री खत्म कर रहे थे करियर!


टीम इंडिया (Team India) को नया मैच विनर भी मिल गया है, जिसकी उसे सालों से तलाश थी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कप्तानी संभालने से पहले तक जब भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) और रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का राज चल रहा था, तो इस खिलाड़ी का करियर लगभग बर्बाद हो रहा था.

नई दिल्ली: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) को सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी मिल गया है, जो उसे लगभग हर मैच में जीत दिला रहा है. ये खिलाड़ी जब भी पिच पर कदम रखता है, तो अपनी तूफानी बैटिंग से टीम इंडिया (Team India) को हारी हुई बाजी भी जिता देता है. इस खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया (Team India) को नया मैच विनर भी मिल गया है, जिसकी उसे सालों से तलाश थी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कप्तानी संभालने से पहले तक जब भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) और रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का राज चल रहा था, तो इस खिलाड़ी का करियर लगभग बर्बाद हो रहा था.

टीम इंडिया को लगातार मैच जिता रहा ये तूफानी खिलाड़ी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कप्तानी संभालने के बाद इस खिलाड़ी को लगातार मौके देने शुरू कर दिए और ये खतरनाक क्रिकेटर हर मैच में टीम इंडिया को जीत दिला रहा है. हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के नए मैच विनर श्रेयस अय्यर की, जो टीम इंडिया का भाग्य बदलने में लगे हुए हैं. इन दिनों श्रेयस अय्यर का बल्ला आग उगल रहा है, जिससे श्रीलंका की टीम में भी दहशत का माहौल है.

बल्लेबाजी से कहर मचा रहा ये खिलाड़ी 

श्रेयस अय्यर ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 6 पर लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है. इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 6 पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते थे. लेकिन उन्हें नंबर 5 पर शिफ्ट कर दिया गया है. इससे पहले नंबर 5 अजिंक्य रहाणे का था, लेकिन उन्हें घटिया प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. श्रेयस अय्यर भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 6 के सबसे बड़े दावेदार हैं. श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी में युवराज सिंह की झलक देखने को मिलती है. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में श्रेयस अय्यर 186 रन कूट चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने रिकॉर्ड 204 रन ठोक डाले थे. श्रेयस अय्यर की कातिलाना फॉर्म को देखकर लगता है कि टीम इंडिया को वो मैच विनर मिल गया है, जिसकी उसे लम्बे समय से तलाश थी. 

कोहली-शास्त्री राज में बर्बाद हो रहा था करियर

रोहित शर्मा के कप्तानी संभालने से पहले तक जब भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली और रवि शास्त्री का राज चल रहा था, तो इस खिलाड़ी का करियर लगभग बर्बाद हो रहा था. श्रेयस अय्यर को तब लगातार मौके नहीं मिलते थे और वह टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहते थे. आईपीएल में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी से भी हाथ दो बैठे थे. लेकिन इस साल अय्यर की किस्मत ने पलटी मारी और वह लगातार टीम इंडिया को मैच जिता रहे हैं. आईपीएल में अब उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी मिल चुकी है.

टीम इंडिया को जिता सकता है वर्ल्ड कप

श्रेयस अय्यर का बतौर मैच विनर चमकना टीम इंडिया के मिशन टी-20 वर्ल्डकप 2022 और वर्ल्डकप 2023 के लिए बड़ी राहत दे गया है. श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट 200 रहता है. पिछले एक साल में बतौर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन बहुत बेहतर हुआ है. श्रेयस अय्यर बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह आठ महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वैसे ही टीम इंडिया को ट्रॉफी दिला सकते हैं, जैसे युवराज सिंह ने 2011 के वर्ल्ड कप में भारत को 28 साल बाद चैम्पियन बनाया था.

अपने दम पर जिताए कई मैच

टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने अपने दम पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर कहर मचा रहे हैं. 

दूर की रोहित शर्मा की टेंशन 

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया मिशन टी-20 वर्ल्डकप 2022 और वर्ल्डकप 2023 की तैयारियों में जुटी है. रोहित शर्मा खुद कह चुके हैं कि श्रेयस अय्यर इस मिशन के लिए काफी जरूरी है. यही कारण है कि रोहित ने कहा था कि आपको श्रेयस अय्यर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे.  

बल्लेबाजी का कोई मुकाबला ही नहीं

श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी का कोई मुकाबला ही नहीं है. यही वजह कि बल्लेबाजी में भी श्रेयस अय्यर का योगदान टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया में जब टीम इंडिया बड़े मैदानों पर वर्ल्डकप खेल रही होगी, तब यही चीजें फायदा दिलवाएंगी. श्रेयस अय्यर टी20 वर्ल्ड कप 2022 का अहम हिस्सा है. ऑस्ट्रेलिया में आठ महीने के बाद ही टी20 वर्ल्ड कप होना है.

फैंस के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई

श्रेयस अय्यर इस बार IPL में KKR की तरफ से खेलेंगे. श्रेयस अय्यर के खतरनाक खेल को देखते हुए उन्हें KKR ने इस बार नीलामी में 12.25 करोड़ रूपये में खरीदा था. श्रेयस अय्यर KKR के नए कप्तान भी होंगे. पिछले कुछ सालों में वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. भारतीय फैंस के दिलों में उन्होंने अपनी एक अलग ही जगह बनाई है. उनकी कातिलाना बल्लेबाजी से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं. 

सारी दुनिया में अपना डंका बजाया

श्रेयस अय्यर ने अपनी प्रतिभा के दम पर सारी दुनिया में अपना डंका बजाया है. पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है. उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो विरोधी टीम को धराशाई कर सके. 

तीनों ही फॉर्मेट्स में जगह पक्की 

श्रेयस अय्यर ने पिछले एक साल के अंदर ही भारतीय टीम में क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट्स (टेस्ट, वनडे और टी20) के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. इस साल अय्यर की किस्मत ने पलटी मारी और वह लगातार टीम इंडिया को मैच जिता रहे हैं. श्रेयस अय्यर भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं.

भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में उड़ाया गर्दा

श्रेयस अय्यर भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं. श्रेयस अय्यर ने 4 टेस्ट मैचों में 388 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने 26 वनडे मैचों में 947 रन और 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 809 रन बनाए हैं. 87 IPL मैचों में श्रेयस अय्यर ने 2375 रन बनाए हैं. टेस्ट और वनडे में अय्यर के नाम 1-1 शतक है.

लेबल:

सोमवार, 14 मार्च 2022

Russia ने फोड़ा दुनिया का सबसे भयंकर परमाणु बम


Russia ने फोड़ा दुनिया का सबसे भयंकर परमाणु बम ! आसमान में बना था इतना बड़ा आग का गोला

Read more »

लेबल: , ,

Technique : चालक को नींद की झपकी आने पर बजेगा अलार्म , खुद बंद हो जाएगी गाड़ी

Technique : चालक को नींद की झपकी आने पर बजेगा अलार्म , खुद बंद हो जाएगी गाड़ी

Read more »

लेबल: ,

Barmer कल्याणपुर थाना 38 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा बरामद

barmer news desk, बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत घड़सी के बड़ा गांव में अवैध डोडा पोस्ट की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 पुलिस खरीद-बिक्री के मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Read more »

लेबल: ,

Barmer दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

 barmer news desk बाड़मेर में पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

Read more »

लेबल: ,

AC के बिजली बिल को कम करने tips and trick


AC के बिजली बिल को कम करने tips and trick

Read more »

लेबल:

Second Phase Of Budget Session Live Update

 

जब प्रधानमंत्री के लोक सभा में आने पर BJP सदस्यों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे

Read more »

लेबल: ,

barmer तीन मासूम बेटों की मां की नसबंदी के बाद मौत

 barmer news desk बाड़मेर तीन मासूम बेटों की मां की नसबंदी के बाद मौत ने रफ्तार पकड़ ली है. 

लापरवाही करने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी व आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर परिजन अड़े हैं।

Read more »

लेबल: