पिता बोले- अपना ख्याल रखना; देखें VIDEO
जंग तो जुदा करती है:फर्ज निभाने जा रहे फौजी से लिपटकर फूट पड़ी नन्ही बिटिया, पिता बोले- अपना ख्याल रखना; देखें VIDEO
हर किताब में लिखा है, हर फिलॉस्फर भी जंग से दूर रहने का ज्ञान देता है, लेकिन सच यह भी है कि जंग होती आई हैं और शायद ये सिलसिला खत्म न भी हो। जंग होती है तो जिंदगियां खत्म होती हैं, सपने टूटते हैं और अपने दूर हो जाते हैं। कई बार वे कभी लौटकर भी नहीं आते। रूस और यूक्रेन की जंग भी कुछ अलग नहीं। इसमें भी लोग मारे जा रहे हैं, कुछ लोग अपनों से दूर हो रहे हैं। इन्हें पता नहीं कि ये फिर कभी मिल भी पाएंगे या नहीं। यहां एक छोटी सी कहानी खास आपके लिए....
तीन किरदार : फौजी पिता, बेटी और उसकी मां
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह यूक्रेन के किस क्षेत्र का है। यहां आम लोगों को सरकार सुरक्षित पनाहगाहों या कहें शेल्टर्स में पहुंचा रही है। वीडियो में एक फौजी नजर आता है। बस के दरवाजे पर उसकी करीब 6 साल की बेटी और पत्नी खड़ी हैं। फौजी पिता इन्हें विदा करने आया है, ताकि वो महफूज रहें। इसी दौरान वो भावुक हो जाता है। बेटी का माथा और गाल चूमता है। सर्दी से बचाने के लिए उसके सिर पर कैप लगाता है और फिर बिलख पड़ता है।
फौजी भी तो आखिर इंसान ही है। उसका भी दिल और जज्बात हैं। अगले ही पल बेटी पिता से लिपट जाती है, पत्नी भी फौजी के कंधे पर सिर रख देती है। मां-बेटी बस में बैठकर रवाना हो जाते हैं। पिता हाथ हिलाकर कहता है- अपना ख्याल रखना, जल्द मिलेंगे। यह बातचीत स्थानीय भाषा में होती है।
हम भी उम्मीद करें कोई फौजी अपने परिवार से जुदा न हो। दुआ कीजिए।
लेबल: विेदेश, Breaking news

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Do not have a massage
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ