सोमवार, 23 मई 2022

GyanVapi विवाद LIVE Varanasi court में


Varanasi court  में GyanVapi विवाद LIVE:पूजा की अनुमति के लिए याचिका पर 11:30 बजे के बाद सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने भी दर्ज कराई है आपत्ति

Varanasi

Hindi news

Varanasi court  में GyanVapi विवाद LIVE:

Varanasi के मां शृंगार गौरी-ज्ञानवापी विवाद पर आज से जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट सुनवाई करेगी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के अधिवक्ता कोर्ट पहुंच गए हैं और मामले की सुनवाई सुबह 11:30 बजे के बाद हो सकती है। कोर्ट में GDC सिविल के प्रार्थना पत्र के अलावा हिंदू पक्ष और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल की गई आपत्तियों पर भी बहस होगी।

खबर में आगे बढ़ेंगे, लेकिन उससे पहले इस पोल में आप हिस्सा ले सकते हैं:

Court में यह भी तय होगा कि ज्ञानवापी प्रकरण में उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 लागू होता है या नहीं। संभावना यह भी है कि एडवोकेट कमिश्नर की टीम द्वारा किए गए GyanVapi परिसर के सर्वे की रिपोर्ट पर भी जल्द ही चर्चा शुरू हो सकती है। सुनवाई से पहले मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि पहले यह तय किया जाए कि मामला चलने योग्य है या नहीं?

रिपोर्ट से कुछ भी लीक नहीं हुआ- विशाल सिंह

GyanVapi मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पर कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष सहायक आयुक्त अधिवक्ता विशाल सिंह ने कहा कि आज जिला न्यायालय में फाइल कुछ पल में आएगी। जिला न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा मामले की सुनवाई की जाएगी। न्यायालय का जो भी आदेश होगा, वह हमें स्वीकार्य होगा। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट निष्पक्ष है। मैंने दोनों पक्षों की ओर से कही गई हर बात का जिक्र किया है। रिपोर्ट से कुछ भी लीक नहीं हुआ है और यह दायर होने तक गोपनीय है। अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद, यह सार्वजनिक डोमेन में आता है।


GyanVapi मस्जिद स्थित वजूखाने में मिली पत्थर की इस ठोस संरचना को लेकर एक पक्ष का दावा है कि यह शिवलिंग है। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि यह पुराना फव्वारा है।

GyanVapi लौटाने के लिए हिंदू सेना दाखिल करेगी परिवाद
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर आज वाराणसी की कोर्ट में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता परिवाद दाखिल करेंगे। विष्णु गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में भी ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में खुद को वादी बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। विष्णु गुप्ता ने बताया कि हमारे प्रार्थना पत्र को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब ज्ञानवापी सर्वे के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दावा पेश करते हुए उसे हिंदू पक्ष को वापस देने के लिए प्रार्थना पत्र देंगे।

उधर, GyanVapi केस में सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका सोमवार को दायर हुई है। यह याचिका BJP नेता और एडवोकेट अश्वनी उपाध्याय ने डाली है। उन्होंने मस्जिद कमेटी की अर्जी खारिज करने की मांग की है। कहा है कि मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद वैध नहीं होती, ऐसा इस्लामिक सिद्धांत है।


विष्णु गुप्ता ने बताया कि वह महिला वादिनियों और उनके पैरोकार डॉ. सोहनलाल आर्य के साथ शृंगार गौरी-ज्ञानवापी प्रकरण में शामिल होंगे।

जिला जज के पास सुनवाई पूरी करने के लिए 8 हफ्ते का समय
बीते 20 मई को सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने ज्ञानवापी केस को वाराणसी जिला जज की कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया था। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने 51 मिनट चली सुनवाई में साफ शब्दों में कहा था कि मामला हमारे पास जरूर है, लेकिन पहले इसे वाराणसी जिला कोर्ट में सुना जाए।

कोर्ट ने कहा कि जिला जज 8 हफ्ते में अपनी सुनवाई पूरी करेंगे। तब तक 17 मई की सुनवाई के दौरान दिए गए निर्देश जारी रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 21 मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट से GyanVapi प्रकरण से संबंधित पत्रावली जिला जज की कोर्ट में स्थानांतरित कर दी गई। बता दें कि 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में तीन बड़ी बातें कही थीं।

पहला- शिवलिंग के दावे वाली जगह को सुरक्षित किया जाए।
दूसरा- मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से न रोका जाए।
तीसरा- सिर्फ 20 लोगों के नमाज पढ़ने वाला ऑर्डर अब लागू नहीं। यानी ये तीनों निर्देश अगले 8 हफ्तों तक लागू रहेंगे। इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी कहते हैं कि GyanVapi मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग ही मिला है।

पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी दाखिल करेंगे याचिका
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा है कि वह ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की पूजा के लिए सोमवार को कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा 'ज्ञानवापी कभी मस्जिद नहीं थी, वह अनादि काल से मंदिर है। अब जबकि हमारे आराध्य देव मिल गए हैं, तो हम उनकी नियमित पूजा करना चाहते हैं। हमारे प्रभु रोजाना स्नान, शृंगार और भोग-राग के बगैर रहें, यह कितनी ही कष्टदायक बात है। इसलिए हम अपने भोलेनाथ की पूजा की अनुमति देने के लिए कोर्ट से गुहार लगाएंगे'।

शृंगार गौरी और शिवलिंग की पूजा का अधिकार हमें मिले : शैलेंद्र पाठक


शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास (बाएं) और पंडित आशाराम पाठक (दाएं)।

वर्ष 1991 में GyanVapi प्रकरण को लेकर केस दाखिल करने वाले पंडित सोमनाथ व्यास के नाती शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास का कहना है कि मां शृंगार गौरी और GyanVapi मस्जिद में मिले शिवलिंग की पूजा का अधिकार उन्हें मिले। उन्होंने कहा कि GyanVapi परिसर के दक्षिणी तहखाने की चाबी आज भी उनके और प्रशासन के पास है। तहखाना वर्ष में दो बार रामायण के नवाह्न पाठ के लिए खुलता है। तहखाने की वसीयत वर्ष 2000 में उनके नाना ने उनके और जैनेंद्र कुमार पाठक व्यास के नाम से की थी। फिर वर्ष 2014 में उनके नाना के भाई चंद्रनाथ व्यास ने भी वसीयत की थी। हमारी मांग यह भी है कि ज्ञानवापी परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण हो।

लेबल: ,

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

यूपी में चौथे चरण की 59 सीटों पर वोटिंग LIVE:

 

यूपी में चौथे चरण की 59 सीटों पर वोटिंग LIVE:मायावती-अदिति सिंह, साक्षी महाराज ने वोट डाला; उन्नाव के 12 पोलिंग बूथ पर मशीन खराब, यहां मोहान सेंटर पर वोट का बहिष्कार



यूपी विधानसभा के चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं। सुबह 8 बजे से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ, बीजेपी नेता अदिति सिंह ने रायबरेली सदर और साक्षी महाराज ने उन्नाव में वोट डाला।

चौथे फेज में कांग्रेस के सामने अपना गढ़ रायबरेली बचाने की चुनौती है। वहीं, सवाल यह भी है कि क्या लखीमपुर कांड के बाद भाजपा वहां पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी? अटल का लखनऊ किसका होगा? इसका फैसला भी इस चरण में होगा। बता दें कि यूपी में अब तक तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।


अपडेट्स...

यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने लखनऊ के मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आज यूपी अपराध और आतंकवाद मुक्त है, हर कोई सुरक्षित महसूस करता है। लोगों को रोजगार मिल रहा है। हमने यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर-2 बनाया है और इसे नंबर-1 भी बनाएंगे और लोग उसी के लिए वोट कर रहे हैं।
उन्नाव के सोहरामऊ पोलिंग स्टेशन पर बूथ नंबर 401 की ईवीएम खराब होने से करीब 40 मिनट से मतदान प्रभावित है।

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मतदान के बाद कहा- देशभर में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए।
उन्नाव की 12 पोलिंग बूथ पर ईवीएम और वीवी पैट खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। बूथ 435, 363, 226, 183, 238, 250, 318, 283, 341, 05, 44 पर ईवीएम खराबी की शिकायत मिली।
उन्नाव जिले के मोहान विधानसभा की मिर्जापुर अजिगांव में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया। दरअसल, ग्रामीण सालों से सई नदी पर पुल की मांग कर रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने वोटिंग शुरू होने के बाद दावा किया कि मायावती 5वीं बार यूपी की सीएम बनेंगी। तीन चरणों की वोटिंग में जनता ने यह साफ कर दिया है कि बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बसपा 2007 की तरह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
लखनऊ पश्चिम विधानसभा के गिरधारी सिंह इंटर कालेज में मतदान के लिए मूलभूत इंतजाम न होने से मतदाताओं ने हंगामा किया। मतदान केंद्र पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर भी नहीं है।
वोटिंग के बाद मायावती ने सपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बार मुसलमान पूर्व सीएम अखिलेश और सपा से खुश नहीं हैं। लोगों ने सपा को नकार दिया है, क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज और माफिया राज है, उनकी सरकार में विकास नहीं दंगे होते हैं।
पीलीभीत में पूरनपुर के अंतर्गत आने वाले बूथ 311 में ईवीएम में खराबी आई है। यहां मतदान शुरू नहीं हो सका है। टेक्निकल टीम को यहां रवाना किया गया है।
चौथे चरण की वोटिंग से चंद घंटे पहले यूपी की सियासत की बड़ी तस्वीर सामने आई है। प्रयागराज से भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। अखिलेश ने मयंक के साथ तस्वीर पोस्ट की है। अखिलेश इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं, लेकिन सियासी गलियारों में इसके मायने कुछ और ही निकाले जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...

4 मंत्रियों के साथ कई दिग्गजों की साख दांव पर


इस चरण में योगी सरकार के 4 मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। लखनऊ कैंट से कानून मंत्री बृजेश पाठक और मंत्री आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व से चुनावी समर में हैं। फतेहपुर जिले की हुसैनगंज विधानसभा सीट से रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह और सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के कोटे से मंत्री जयकुमार जैकी बिंदकी से किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली सदर से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में एंट्री करने वाली अदिति सिंह मैदान में हैं।

वहीं, पुलिस अधिकारी की नौकरी छोड़कर सियासत में कदम रखने वाले राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र से है। लखनऊ मध्य से सपा के दिग्गज नेता रविदास मेहरोत्रा किस्मत आजमा रहे हैं। हरदोई से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल की साख भी दांव पर है।

Read more »

लेबल:

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

Western UP के 11 जिलों में voting शुरू LIVE

Western UP के 11 जिलों में voting शुरू LIVE:58 सीटों पर 623 प्रत्याशियों का फैसला 2.27 करोड़ मतदाता करेंगे, मैदान में पूर्व राज्यपाल और 9 मंत्री

गाजियाबाद

 पहले चरण का मतदान आज है। Western UP के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। voting सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं। पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं। 2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में BJP ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक सीट जीत पाई थी।

इस बार Western UP में सपा-रालोद ने गठबंधन किया है। सपा ने 28 और रालोद ने 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। एक सीट अनूपशहर NCP को दी है। वहां केके शर्मा चुनाव मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस और बसपा सभी 58 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि वोटिंग के पहले चरण का रुझान ही बाकी के रुझान तय करते हैं, ऐसे में Western UP का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

Aagra से मतदान की पहली तस्वीर

Read more »

लेबल:

शनिवार, 22 जनवरी 2022

कांग्रेस के 10 पन्नों के यूथ मेनिफेस्टो में का बा?: यूपी के नशेड़ियों से भांग-गांजा-शराब छुड़वा देगी कांग्रेस, ‘भर्ती विधान’ में 5 चीजें और हैं

  

 

लखनऊ

कांग्रेस यूपी के 2 करोड़ लोगों का नशा छुड़वाएगी। आईपीएल के लिए यूपी से क्रिकेटर ढूंढ़ेगी, ओलिंपिंक के लिए तीरंदाज। स्टार्टअप्स और बिजनेस के लिए लोन देगी। वकीलों को वजीफा भी देगी और यूपी के हर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाल करा देगी। ये वादे प्रियंका ने 20 लाख नौकरी देने के अलावा किए हैं। क्या ये वादे उन राज्यों में पूरे हो रहे हैं, जहां पहले से कांग्रेस की सरकारे हैं? आइए, प्रियंका के उस 10 पन्ने के यूथ मेनिफेस्टो को करीब से देखते हैं।

नशा मुक्तिः यूपी के 1 करोड़ 60 लोगों की शराब छुड़ाएंगे
प्रियंका ने दिक्कत बताईः उन्होंने AIIMS की रिपोर्ट बताई। यूपी में नशीली दवाओं और शराब का दुरुपयोग भयानक तरह से बढ़ा है। यहां 1 करोड़ 60 लाख लोगों को शराब की लत है। भांग-गांजा पीने वाले भी 28 लाख हैं। हेरोइन और अफीम खाने वाले 11 लाख। इन्हें मदद की जरूरत है।

कांग्रेस आई तो क्या करेगीः सुपर स्पेशलिटी इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी। इसमें विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। युवाओं से ये सब गंदी आंदतें छुड़ाएगी। साथ में ये भी बताएगी कि डिप्रेशन से कैसे बचा जाए।

कहने-सुनने में तो ठीक लग रहा है, मगरः जिस AIIMS की रिपोर्ट का प्रियंका हवाला दे रही थीं, उसी एम्स ने पंजाब में 2015 में स्टडी की थी। कहा था- देश में सबसे ज्यादा नशाखोरी पंजाब में है। यहां की 28.5% जनता शराब या किसी न किसी तरह के नशे की आदी है।

देश का औसत 14.6% है। यानी दूसरे राज्यों की तुलना में पंजाब दोगुने पर खड़ा है। पांच साल से वहां इन्हीं की सरकार है। 2019 की स्टडी में भी यही हाल थे। अब प्रियंका यूपी वालों से नशा छुड़ाने का वादा कर रही हैं।

2. स्टार्टअप और बिजनेस लोन: 5 हजार करोड़ रुपए का 'सीड स्टार्टअप फंड'
प्रियंका ने दिक्कत बताईः प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उनके पास अपने बिजनेस शुरू करने के पैसे भी नहीं है।

कांग्रेस आई तो क्या करेगीः प्रियंका ने कहा, “स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का 'सीड स्टार्टअप फंड' स्थापित किया जायेगा। 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।”

यही नहीं, निषाद, राजभर, मल्लाह, नोनिया, कुम्हार, बुनकर और मछुआरा जैसे अति पिछड़े समुदायों के युवाओं को 5 लाख का बिजनेस लोन मात्र 1% ब्याज दर पर दिया जाएगा।

कहने-सुनने में तो ठीक लग रहा है, मगरः राजस्‍थान और पंजाब में कांग्रेस की सरकार हैं। ऐसी किसी नई योजना की शुरुआत उन्होंने तो नहीं की हैं। हां, पहले से जो लोन योजनाएं चल रही हैं, उन्हें बरकरार रखा है।

वैसे, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 अभी शुरू होने जा रही है। उसके फॉर्म्स 4 दिन पहले से भरे जाने शुरू हुए हैं। जून में ये लोन मिलने लगेगा। इसमें 25 लाख तक का लोन मिलेगा। छत्तीसगढ़ में 3 साल से कांग्रेस की सरकार है। हो सकता है प्रियंका का वादा इसी से प्रेरित हो।

3. छात्रसंघ चुनाव बहालीः यूपी के हर यूनिवर्सिटी-कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराएंगे
प्रियंका ने दिक्कत बताईः
यूपी के डिग्री कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे। छात्रों को राजनीति में हमेशा अच्छी पैठ रही है। इसे सुधारना है।

कांग्रेस आई तो क्या करेगीः सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव नियमित रूप से होंगे। प्रदेश में कुल 6 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 30 स्टेट यूनिवर्सिटीज हैं।

प्रियंका की ये बात दुरुस्त हैः पंजाब, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में छात्रसंघ चुनाव बहाल हैं। हालांकि, बीते 2 सालों से कहीं भी छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाए हैं। पर इसकी वजह कोरोना हां। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी छात्रसंघ चुनावों के बहाली का झंडा बुलंद किया है।

कांग्रेस के 10 पन्नों के यूथ मेनिफेस्टो में का बा?: यूपी के नशेड़ियों से भांग-गांजा-शराब छुड़वा देगी कांग्रेस, ‘भर्ती विधान’ में 5 चीजें और हैं

4. शिक्षा बजट: युवा वकीलों को वजीफा देंगे, पूरा बजट बढ़ा देंगे
प्रियंका ने दिक्कत बताईः
2021-22 का शिक्षा बजट बेहद कम था। ये कुल बजट का सिर्फ 13% था। इसे बढ़ाना चाहिए।

कांग्रेस आई तो क्या करेगीः शिक्षा बजट को 13% से ज्यादा रखेगी। सभी विद्यालयों और जिला स्तरीय कॉलेजों में प्रैक्टिकल लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्पोर्ट्स ग्राउंड और मेस को अपग्रेड कराएगी।

यूनिवर्सिटीज और सभी जिला लेवल कॉलेजों को फ्री वाई-फाई देगी। कुछ खास विश्वविद्यालयों को प्रौद्योगिकी लैब, वर्चुअल लर्निंग स्पेस और ई-लाइब्रेरी बनवाएगी।

3 साल की सहायता योजना शुरू करेगी। इसमें युवा वकीलों को योग्यता अनुसार वजीफा मिलेगा। इलाहाबाद और लखनऊ के हाईकोर्ट कैंपस के आस-पास लाइब्रेरी और ठहरने का इंतजाम कराएगी।

प्रियंका की ये बात दुरुस्त है, मगरः राजस्‍थान और छत्तीगढ़ में। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने 2021-22 में 19.1% और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने 19% बजट शिक्षा के लिए दिया था। पंजाब ने तो 2021-22 के लिए सिर्फ 11.6% ही शिक्षा के लिए रखा था। यूपी से वादे के साथ प्रियंका को अपनी पार्टी की सरकार वाली राज्य में इसे पालन कराना चाहिए। देश का औसत 15.6% का है।

5. खेल: यूपी की 403वीं विधानसभा तक के युवाओं को ओलंपिक के लायक बनाएंगे
प्रियंका ने दिक्कत बताईः यूपी के युवाओं को खेल के लिए उचित व्यवस्‍था नहीं मिल रही। जबकि यहां टैलेंट भरे पड़े हैं। सोनभद्र की दुद्धी यानी 403वीं विधानसभा तक में तीरंदाजी का क्रेज देखने को मिलता है, पश्चिमी यूपी में कुश्ती और बास्केटबॉल आदि खेलों का प्रचलन है। इन्हें मदद की जरूत है।

कांग्रेस आई तो क्या करेगीः प्रदेश में क्रिकेट के विकास के लिए विश्वस्तरीय एकेडमी बनाएगी। हर साल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट होंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को IPL और दूसरे बड़े टूर्नामेंट में भेजने की कोशिश की जाएगी।

कहने-सुनने में तो ठीक लग रहा है, मगरः राजस्‍थान की टीम के आईपीएल में होने के बाद टूर्नामेंट में गिने-चुने राजस्‍थानी खिलाड़ी नजर आते हैं। छत्तीसगढ़ से भी कोई खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया में ज्यादा पॉपुलर नहीं है। पिछले साल ओलिंपिक के लिए 128 खिलाड़ी टोक्यो गए थे। इनमें से सिर्फ 4 राजस्‍थान से थे। छत्तीसगढ़ से एक भी खिलाड़ी नहीं था। हां, पंजाब के 19 खिलाड़ी थे। ले‌किन पहले पंजाब से ही 30-30 खिलाड़ी तक जाते रहे हैं।

प्रियंका ने भर्ती विधान को 7 करोड़ युवाओं का दस्तावेज बताया है, देखते हैं क्या होता है
अपना यूथ मेनिफेस्टो जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश के 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का दस्तावेज है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि पिछले 5 सालों में यूपी में 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है। हर 24 घंटे में यूपी के 880 युवा अपना रोजगार खोते हैं। यूपी के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या भर्ती और उसकी प्रक्रिया में आने वाली समस्याएं हैं।
डाटा इनपुटः गौसिया बानो, गौसिया दैनिक भास्कर ऐप में इंटर्न हैं।

 

खबरें और भी हैं...

लेबल:

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

लखनऊ में जैनेंद्र यादव OSD, मऊ में राजीव राय और मैनपुरी में मनोज यादव


सपा के finance पर IT की रेड:लखनऊ में जैनेंद्र यादवOSD, मऊ में राजीव राय और मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापा, तीनों अखिलेश के करीबी

मऊ

Read more »

लेबल:

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

PM की 12 राज्यों के CM से मीटिंग काशी में मोदी


PM की 12 राज्यों के CM से मीटिंग:काशी में मोदी 4 घंटे भाजपा सरकार वाले राज्यों के CM के साथ रहेंगे; बीती रात भी 5 घंटे तक चर्चा हुई

वाराणसी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और देश भर से आए हुए मुख्यमंत्रियों के साथ स्वामी विवेकानंद क्रूज पर फोटो खिंचवाते हुए प्रधानमंत्री।

Read more »

लेबल:

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

काशी में PM मोदी LIVE:गंगा आरती में शामिल होने दशाश्वमेध घाट पहुंचे PM

 

काशी में PM मोदी LIVE:गंगा आरती में शामिल होने दशाश्वमेध घाट पहुंचे PM, योगी के साथ क्रूज से देखी आरती, काशी में आज शिव ​दीपावली

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का सोमवार को लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद वह गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंच चुके हैं। वह रविदास घाट से विवेकानंद क्रूज में सवार होकर दशाश्वमेध पहुंचे। घाट के सामने मौजूद क्रूज से वह आरती देख रहे है। उनके साथ क्रूज पर UP के CM योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद हैं। इससे पहले उन्होंने रविदास घाट पर संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी ललिता घाट से अलकनंदा क्रूज के जरिए रविदास घाट पहुंचे।

रविदास घाट पर मौजूद संत रविदास की प्रतिमा को नमन करते PM मोदी।

रविदास घाट पर मौजूद संत रविदास की प्रतिमा को नमन करते PM मोदी।

Read more »

लेबल:

काशी में Modi का मेगा शो:कारीगरों पर पुष्पवर्षा


काशी में Modi का मेगा शो:कारीगरों पर पुष्पवर्षा, गलियों में चहलकदमी, भोजपुरी-हिंदी में 46 मिनट की स्पीच; वेद मंत्र से लेकर लोकतंत्र का जिक्र

Read more »

लेबल:

PHOTOS में काशी में मोदी:ललिता घाट पर गंगा में डुबकी लगाई

 

PHOTOS में काशी में मोदी:ललिता घाट पर गंगा में डुबकी लगाई, कालभैरव मंदिर में पूजा कर काशी की गलियों में पैदल घूमे

वाराणसी

पीएम मोदी ने पहले गंगा स्नान किया और विश्वनाथ धाम में पूजा अर्चना की।


पीएम मोदी विश्वनाथ धाम का लोकापर्ण करने के लिए काशी पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उनकी अगवानी की। वहां से सबसे पहले पीएम काल भैरव मंदिर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद वे पैदल ही खिड़किया घाट रवाना हुए। यहां से मोदी क्रूज में बैठकर बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। धाम पर पूजन से पहले पीएम मोदी ने गंगा में स्नान किया और बाबा को अपर्ण करने के लिए गंगा जल लिया।

देखिए तस्वीरें...

PHOTOS में काशी में मोदी:ललिता घाट पर गंगा में डुबकी लगाई, कालभैरव मंदिर में पूजा कर काशी की गलियों में पैदल घूमे


PM मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा की।


काशी विश्वनाथ के पुजारी ने PM को मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई।


काशी विश्वनाथ के डमरू दल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए जल लेकर जाते पीएम मोदी।

Read more »

लेबल:

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण LIVE:मोदी गंगा के बीच


काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण LIVE:मोदी गंगा के बीच खड़े होकर सूर्य उपासना कर रहे, यहां से जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे

वाराणसी

वाराणसी में ललिता घाट पर गंगा में उतरकर सूर्य उपासना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी।

Read more »

लेबल:

15 PHOTOS में काशी की भव्यता:विश्वनाथ धाम


15 PHOTOS में काशी की भव्यता:विश्वनाथ धाम अब इतना विशाल कि 2 लाख श्रद्धालु एक साथ पहुंच सकेंगे, गंगा से सीधे जुड़ा बाबा का दरबार

वाराणसी धाम का मंदिर चौक क्षेत्र अब इतना विशाल है कि यहां 2 लाख श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे

वाराणसी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लगभग 244 साल बाद रेनोवेशन हुआ। अब भव्य धाम लोकार्पण के लिए तैयार है। शिव और उनकी प्रिय उत्तर वाहिनी गंगा को एक-दूसरे से जोड़ने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की भव्यता इन दिनों देखते ही बन रही है। धाम का मंदिर चौक क्षेत्र अब इतना विशाल है कि यहां 2 लाख श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

तस्वीरों में देखें श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की भव्यता...

15 PHOTOS में काशी की भव्यता:विश्वनाथ धाम

Read more »

लेबल:

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

UP के Muzaffarnagar में 17 स्कूली छात्राओं को school मालिक ने किया छेड़खानी

UP के Muzaffarnagar में परीक्षा के बहाने बुलाई गई 17 स्कूली छात्राओं को school मालिक ने किया छेड़खानी

Read more »

लेबल: