Type Here to Get Search Results !

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:IPL नीलामी में 70 लाख के आवेश खान 10 करोड़


मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:IPL नीलामी में 70 लाख के आवेश खान 10 करोड़ में बिके, कल से सभी ट्रेनों में दोबारा शुरू होगी केटरिंग सर्विस


42 मिनट पहलेलेखक: तिलोक पटेल

नमस्कार, 
IPL के मेगा ऑक्शन में आवेश खान की तो किस्मत खुली ही, लेकिन कौन-कौन से खिलाड़ी उनसे भी महंगे बिके और भारतीय विदेश मंत्री ने क्यों कहा कि लद्दाख विवाद चीन की जिद की वजह से हुआ, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में...


IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन, यह नीलामी बेंगलुरु में हो रही है।


उद्योगपति राहुल बजाज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।


5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी


1. IPL ऑक्शन के पहले दिन 74 प्लेयर बिके, ईशान किशन सबसे महंगे

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:IPL नीलामी में 70 लाख के आवेश खान 10 करोड़




IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ में बिके। उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। ईशान IPL में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। उन्होंने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। पिछली बार 70 लाख में बिके आवेश खान को लखनऊ ने 10 करोड़ में खरीदा।
पढ़ें पूरी खबर...


2. 50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन
बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का पुणे में निधन हो गया। 83 साल के बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी। राहुल बजाज की अगुआई में कंपनी का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया था। नेहरू परिवार की तीन पीढ़ियों के करीबी रहे बजाज को 2001 में पद्म भूषण सम्मान दिया गया था।
पढ़ें पूरी खबर...


3. पश्चिम बंगाल में फिर सियासी टकराव, राज्यपाल ने विधानसभा सत्र स्थगित किया
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला उन्होंने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले लिया है। इसमें तृणमूल कांग्रेस धनखड़ के खिलाफ प्रस्ताव लाने वाली थी। इसका पास होना भी तय था। माना जा रहा है कि इस स्थिति से बचने के लिए ही धनखड़ ने सत्र स्थगित किया है।
पढ़ें पूरी खबर...


4. विदेश मंत्री जयशंकर बोले- चीन ने समझौता तोड़ा, लद्दाख विवाद उसकी जिद से हुआ


भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर सैनिकों की तैनाती नहीं करने का लिखित समझौता था। चीन ने इसे नहीं माना। यही वजह रही कि लद्दाख में विवाद की स्थिति बनी है। किसी बड़े देश का लिखित समझौता न मानना पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है।
पढ़ें पूरी खबर...


5. सभी ट्रेनों में केटरिंग सर्विस शुरू होगी, 14 फरवरी से यात्रियों को गर्म खाना मिल सकेगा
तकरीबन 3 साल बाद सभी ट्रेनों में फिर से गर्म खाना मिलने लगेगा। कोरोना की वजह से ट्रेनों में केटरिंग की सुविधा 23 मार्च 2019 से बंद कर दी गई थी। 30% ट्रेनों में 21 दिसंबर से यात्रियों को गर्म खाना देना शुरू किया गया। 22 जनवरी से 80% ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की गई। 14 फरवरी से बाकी बची 20% ट्रेनों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...


कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…


ड्रग्स केस के बाद पहली बार किसी इवेंट में दिखे आर्यन खान, बहन सुहाना के साथ IPL ऑक्शन में बोली लगाई (पढ़ें पूरी खबर)


बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला; गुजरात की ABG शिपयार्ड ने 28 बैंकों को 22,842 करोड़ का चूना लगाया (पढ़ें पूरी खबर)


हिजाब विवाद में पाकिस्तान और अमेरिका के बयानों पर भारत का जवाब- ड्रेस कोड पर प्रायोजित कमेंट न करें (पढ़ें पूरी खबर)


मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:IPL नीलामी में 70 लाख के आवेश खान 10 करोड़


खबर लेकिन कुछ हटके…
UP वाला हिंदू कार्ड गोवा में फेल, मंदिर बनाने का बयान देने वाले मुख्यमंत्री से BJP कैडर नाराज
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि दोबारा सरकार बनी तो पुराने मंदिरों को फिर से बनवाया जाएगा। UP में तो BJP मंदिर का मुद्दा खूब भुना रही है, लेकिन गोवा में यह फेल हो गया है। प्रमोद सावंत के बयान से पार्टी का कैडर ही नाराज है। वजह कि गोवा में जाति और धर्म की राजनीति कभी नहीं हुई। वैसे भी यहां की आधी से ज्यादा सीटों पर ईसाई वोटर निर्णायक होते हैं। पढ़िए पूरी खबर...


कार्टूनिस्ट की नजर से...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:IPL नीलामी में 70 लाख के आवेश खान 10 करोड़ में बिके, कल से सभी ट्रेनों में दोबारा शुरू होगी केटरिंग सर्विस



खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:IPL नीलामी में 70 लाख के आवेश खान 10 करोड़





फोटो जो खुद में खबर है…



यूक्रेन को तीन तरफ से घेर चुकी रूसी सेना बेलारूस में मिलिट्री ड्रिल कर रही है। रूस की सरहद बेलारूस और यूक्रेन दोनों को छूती है। बेलारूस में रूस के 30 हजार सैनिक हैं और करीब एक लाख सैनिक यूक्रेन की सीमा पर तैनात हैं। अमेरिका को डर है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है।


आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
गैलीलियो, यानी फादर ऑफ मॉडर्न सांइस। 15 फरवरी 1564 को इटली के पीसा में पैदा हुए। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि पृथ्वी सूरज का चक्कर लगाती है। चर्च को यह बात बुरी लगी। आज ही के दिन 1634 को वे रोम के चर्च के सामने पेश हुए थे। अपनी बात पर अड़े रहने पर गैलीलियो को जेल में डाल दिया गया। बाद में माफी मांगने पर उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया। नजरबंदी के दौरान 8 जनवरी 1642 को गैलीलियो की मौत हो गई। इसके करीब 350 साल बाद 1992 में पोप जॉन पॉल ने माना कि चर्च गलत था और गैलीलियो सही थे। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad